आरआरबी भर्ती: पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से बीएससी तक के लिए मौका, क्या है शर्तें? जानें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के 9 अलग-अलग पदों पर भर्ती के निकाली है। इसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड II जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 14 अक्तूबर 2026 रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे।
क्या है आवेदन की शर्तें?
- नर्सिंग अधीक्षक: बीएससी नर्सिंग या मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 वर्षीय कोर्स और रजिस्टर्ड नर्स व मिडवाइफ का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- डायलिसिस तकनीशियन: हीमोडायलिसिस में बीएससी के साथ डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में 2 साल का प्रशिक्षण/अनुभव होना चाहिए। डायलिसिस टेक्नोलॉजी में बीएससी भी मान्य है।
- हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: रसायन विज्ञान के साथ बीएससी और हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर में 1 वर्षीय डिप्लोमा या एनसीवीटी से संबंधित एनटीसी होना चाहिए।
- ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट: ऑडियोलॉजी या स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में स्नातक डिग्री (BASLP) और RCI में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिग्री या फार्मेसी में डॉक्टरेट की डिग्री और फार्मेसी एक्ट, 1948 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन: फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ 12वीं पास और रेडियोग्राफी/एक्स-रे तकनीशियन/रेडियोडायग्नोसिस में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- ईसीजी तकनीशियन: साइंस विषय से 12वीं या स्नातक के साथ ईसीजी/कार्डियोलॉजी तकनीक में कम से कम 1 साल का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
- ऑप्टोमेट्रिस्ट: ऑप्टोमेट्री में बीएससी या ऑप्थेल्मिक तकनीशियन में 3 से 4 वर्षीय डिप्लोमा और संबंधित परिषद/लाइसेंसिंग संस्था में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- लैब असिस्टेंट ग्रेड II: साइंस विषय से 12वीं पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT) में कम से कम 1 साल का डिप्लोमा या समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी भी मान्य है।
आयु की शर्तें क्या?
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और 20 से 40 वर्ष तक अलग-अलग है। उम्मीदवार की जन्मतिथि मैट्रिक या एसएसएलसी प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार ही मान्य होगी और बाद में किए गए किसी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितना लगेगा शुल्क?
आरआरबी सीईएन 05/2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 और एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक व EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क देना होगा। CBT में शामिल होने पर सामान्य वर्ग को 400 और अन्य संबंधित वर्गों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। राशि बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर दस्तावेज सत्यापन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
- CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
- स्क्राइब सुविधा के पात्र PwBD/PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
- हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
इतना मिलेगा वेतन
| पद | वेतन स्तर (7वां सीपीसी) | प्रारंभिक वेतन |
|---|---|---|
| नर्सिंग अधीक्षक | 7 | 44,900 |
| डायलिसिस तकनीशियन | 6 | 35,400 |
| स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II | 6 | 35,400 |
| ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट | 6 | 35,400 |
| फार्मासिस्ट (प्रवेश स्तर) | 5 | 29,200 |
| रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन | 5 | 29,200 |
| ईसीजी तकनीशियन | 4 | 25,500 |
| ऑप्टोमेट्रिस्ट | 4 | 25,500 |
| लैब असिस्टेंट ग्रेड II | 3 | 21,700 |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CEN 05/2026 Paramedical Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।