सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Recruitment 2026 Notification Released, Registration Started, Apply Online Till July 8, Check Vacancy

SBI PO Vacancy 2026: एसबीआई में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, पीओ के 1500 पदों पर भर्ती; सालान वेतन 21.79 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 1500 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू होकर 8 जुलाई 2026 तक चलेगी। ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

SBI PO Recruitment 2026 Notification Released, Registration Started, Apply Online Till July 8, Check Vacancy
SBI PO Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

SBI PO Recruitment 2026 Notification: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत कुल 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती का एलान किया गया है।



ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 18 जून से 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई द्वारा जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जा सकती है, जबकि मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को होने की संभावना है। अंतिम परिणाम नवंबर या दिसंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 18 जून 2026
आवेदन शुरू 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग जुलाई 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जुलाई 2026 का तीसरा/चौथा सप्ताह
प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित) 1 और 2 अगस्त 2026
प्रीलिम्स परिणाम अगस्त/सितंबर 2026
मेंस कॉल लेटर अगस्त/सितंबर 2026
मेंस परीक्षा (संभावित) 12 सितंबर 2026
मेंस परिणाम सितंबर/अक्तूबर 2026
इंटरव्यू कॉल लेटर सितंबर/अक्तूबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्तूबर/नवंबर 2026
अंतिम परिणाम नवंबर/दिसंबर 2026

 

SBI PO Vacancy 2026: कितने पदों पर होगी एसबीआई पीओ भर्ती?

एसबीआई ने कुल 1500 पदों का वर्गवार ब्योरा जारी किया है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। सामान्य वर्ग (UR) के लिए सबसे अधिक 588 पद हैं। इसके अलावा OBC वर्ग के लिए 390, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 234, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 144 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 144 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में 54 बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं।

 
श्रेणी कुल रिक्तियां नियमित पद बैकलॉग पद
SC 234 216 18
ST 144 108 36
OBC 390 390
EWS 144 144
UR 588 588
कुल 1500 1446 54

 

विज्ञापन

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
परीक्षा का नाम एसबीआई पीओ 2026
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल रिक्तियां 1500
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष
परीक्षा मोड ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
बेसिक वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह
आधिकारिक नोटिस SBI PO 2026 Notification PDF Download

कौन कर सकता है आवेदन?


शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के समय अपनी डिग्री या उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी अस्थायी रूप से आवेदन के पात्र हैं।
  • इंटरव्यू के समय उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • IDD उम्मीदवारों के लिए डिग्री प्राप्ति की तिथि नोटिफिकेशन में निर्धारित शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए।


आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। नियमानुसार आयुसीमा में छूट लागू है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

एसबीआई पीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

1. प्रारंभिक परीक्षा
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

2. मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी

  • Objective Test
  • Descriptive Test

इसमें रीजनिंग, डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल होंगे। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में पत्र, ई-मेल या रिपोर्ट लेखन जैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है?

एसबीआई पीओ का वेतन बैंकिंग क्षेत्र में सबसे आकर्षक वेतन पैकेजों में से एक माना जाता है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये मिलेगी। भत्तों को जोड़ने के बाद एक नए प्रोबेशनरी ऑफिसर की मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग 80,000 से 82,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, मुंबई पोस्टिंग के आधार पर वार्षिक CTC करीब 21.79 लाख रुपये बताई गई है।

 
प्रारंभिक बेसिक पे ₹48,480
अनुमानित इन-हैंड सैलरी ₹80,000 से ₹82,000 प्रतिमाह
वेतनमान ₹48,480–2000/7–62,480–2340/2–67,160–2680/7–85,920


इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी कंपन्सेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट cbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Current Openings विकल्प खोलें।
  • SBI PO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को खोलकर ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed