सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SMC Recruitment 2026: Jobs for 6th Pass to Postgraduates, 2295 Vacancies Announced

SMC Jobs 2026: छठी पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 2295 नौकरियां; स्टाफ नर्स, क्लर्क समेत पदों पर होगी भर्ती

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

 
SMC Recruitment 2026: सूरत नगर निगम ने 2026 के लिए बंपर भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, क्लर्क समेत 2295 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि छठी पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SMC Recruitment 2026: Jobs for 6th Pass to Postgraduates, 2295 Vacancies Announced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

SMC Vacancy 2026: सूरत नगर निगम (SMC) ने 2026 के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, ड्राइवर, मार्शल, जूनियर फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर कुल 2295 वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट नाम कुल रिक्तियां
जनसंपर्क अधिकारी 1
मूल्यांकन एवं पुनर्प्राप्ति अधिकारी 7
उप लेखाकार 3
रेडियोलोकेशन करनेवाला 1
मेडिकल अधिकारी 58
उप अभियंता (सिविल) 10
पर्यावरण अभियंता 4
सहायक अभियंता (सिविल) 52
सहायक अभियंता (कार्यशाला/यांत्रिक) 2
सहायक अभियंता (विद्युत) 57
उप नगर योजनाकार 18
सहायक नगर योजनाकार 54
तकनीकी अधिकारी 4
स्टाफ नर्स 150
कनिष्ठ विश्लेषक 7
तृतीय श्रेणी क्लर्क 717
ड्राइवर 444
मार्शल (वॉच एंड वार्ड) 323
तकनीकी सहायक 112

इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है, जिसमें 6वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं और स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने और सबमिट करने की प्रक्रिया

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही और ध्यान से भरनी होगी। इसके साथ ही अपनी शैक्षिक योग्यता जैसे डिग्री, प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। अगर आपके पास कोई कार्य अनुभव है, तो उसकी जानकारी भी फॉर्म में जरूर दें ताकि आपकी प्रोफाइल मजबूत बने।

इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो (150 KB तक) और हस्ताक्षर (50 KB तक) अपलोड करें। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट कर दें, ताकि किसी प्रकार की गलती न रह जाए।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार "User Registration" पर क्लिक करें। अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें, फिर OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करके पासवर्ड सेट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने ईमेल/मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, आधार नंबर और भाषाएं भरें और प्रोफाइल अपडेट करें।
  • होम पेज पर जाकर जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर "Apply Now" क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करें, फिर "Confirm & Pay" पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) से फीस भरें और रसीद डाउनलोड करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed