सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Turn New Job Anxiety into Confidence and Build Your Own Strong Identity

New Job: नए माहौल में डरना नहीं, सीखना है; आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाएं

लुकास डुफोर सहायक प्रोफेसर, टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Confidence: नई नौकरी की शुरुआत में घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन सही सोच और आत्मविश्वास के साथ आप नए माहौल में खुद को ढालकर अपनी एक मजबूत पहचान बना सकते हैं।

Turn New Job Anxiety into Confidence and Build Your Own Strong Identity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Career Growth: नई नौकरी की शुरुआत अक्सर उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट भी लेकर न आती है। नए माहौल में कदम रखते ही कई सवाल मन में उठते हैं कि कैसे व्यवहार करें, कंपनी के नियमों और काम करने के तरीके को कैसे समझें, और टीम के साथ कैसे घुलें- मिलें। शुरुआत में बहुत से लोग अपने बॉस या सहकर्मियों से सवाल पूछने में हिचकिचाते हैं।
Trending Videos


इसी झिझक के कारण कई बार नए कर्मचारी खुद को अकेला और उलझन में महसूस करने लगते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ सरल और सही तरीके अपनाकर नए माहौल में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले छह महीने बहुत अहम

नई नौकरी के पहले छह महीने बहुत अहम होते हैं। इसी दौरान आप नए माहौल में खुद को ढालते हैं, काम सीखते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। इसे 'समाजीकरण चरण' कहा जाता है, क्योंकि यही समय आपके सीखने की गति, प्रदर्शन और भविष्य तय करता है। अक्सर पूरी मदद नहीं मिल पाती, इसलिए इंतजार करने के बजाय खुद पहल करें, सवाल पूछें, अपनी जरूरतें बताएं और विचार साझा करें।

नए विचार साझा करें

अधिकांश प्रबंधक नए कर्मचारियों से दो चीजों की अपेक्षा रखते हैं पहली, वे ऐसे सुझाव दें, जो वास्तव में उपयोगी और लागू करने योग्य हों और दूसरी, अपने काम के नतीजों को स्पष्ट रूप से सामन े रखें। वे चाहते हैं कि आप सिर्फ पुराने तरीकों में ढलकर न रहें, बल्कि नए और बेहतर विचारों के साथ काम में सुधार लाने की कोशिश करें। हालांकि, किसी भी सुझाव की अहमियत तभी होती है, जब वह व्यावहारिक और कंपनी के लिए उपयोगी हो।

पहचान खुद बनाएं

प्रबंधक अक्सर व्यस्त रहते हैं, इसलिए उन्हें यह साफ करें कि आपने क्या काम किया और उसमें आपकी सफलता क्या रही। इसलिए आप ईमेल के जरिये या सीधे बातचीत करके उन्हें नियमित अपडेट दे सकते हैं। इससे उन्हें आपके योगदान का पता चलता है।
  • नई नौकरी की शुरुआत में अक्सर उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है।
  • कुछ सरल और सही तरीके अपनाकर नए माहौल में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
  • नई नौकरी के पहले छह महीने आपके सीखने की गति, प्रदर्शन और भविष्य तय करते हैं।
  • प्रबंधक कर्मचारियों से उपयोगी सुझाव और अपने काम के नतीजों को स्पष्ट रूप से सामने रखने की उम्मीद करते हैं।
  • आप सिर्फ पुराने तरीकों में ढलकर न रहें, बल्कि नए और बेहतर विचारों के साथ काम में सुधार लाने की कोशिश करें।
  • व्यावहारिक सुझाव से प्रबंधक का भरोसा और समर्थन हासिल कर सकते हैं।

खुलकर संवाद करें

जो नए कर्मचारी खुलकर संवाद करने में झिझकते हैं, उन्हें अक्सर सिर्फ निर्देश मिलते हैं। लेकिन यद ि आप अपने काम को अच्छे से पेश करें, व्यावहारिक सुझाव दें, तो आप प्रबंधक का भरोसा और समर्थन हासिल कर सकते हैं। साथ ही, नियमित रूप से अपनी प्रगति साझा करने से आपकी पहचान व विश्वसनीयता और मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed