सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ICAI Recruitment 2026: Multiple Vacancies Announced, Check Eligibility and Details

ICAI Vacancy 2026: आईसीएआई में डायरेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती, सैलरी 56,100-2,24,400 तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Apr 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

ICAI Executive Officer Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 2026 के लिए एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ICAI Recruitment 2026: Multiple Vacancies Announced, Check Eligibility and Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ICAI Executive Officer Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 2026 के लिए एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
पोस्ट नाम कुल पद
डायरेक्टर (लीगल) / 2601 1
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2602 75
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2603 15
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2604 2
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2605 3
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2606 1
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2607 2
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / 2608 10

कौन कर सकता है आवेदन?

  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CA): इस पद के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना जरूरी है। अनुभव जरूरी नहीं है, लेकिन अगर किसी के पास अनुभव है तो उसे प्राथमिकता मिल सकती है।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कानूनी): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। इसमें भी अनुभव जरूरी नहीं है।
  • डायरेक्टर (लीगल): इस पद के लिए भी कानून की डिग्री जरूरी है, लेकिन साथ में संबंधित क्षेत्र में कम से कम 22 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CS): इस पद के लिए उम्मीदवार का कंपनी सेक्रेटरी (CS) होना जरूरी है। इसमें अनुभव की अनिवार्यता नहीं है।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सस्टेनेबिलिटी): इस पद के लिए सतत विकास (Sustainability) में पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। अनुभव जरूरी नहीं है।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (अर्थशास्त्र): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र (Economics) में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। अनुभव की जरूरत नहीं है।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (बुनियादी ढांचा): इस पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। अनुभव जरूरी नहीं है।
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी): इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। इसमें भी अनुभव अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

डायरेक्टर (लीगल) पद के लिए वेतन लेवल 16 के तहत मिलता है, जिसमें मूल वेतन 2,05,400 रुपये से 2,24,400 रुपये तक होता है। सालाना पैकेज लगभग 54 लाख तक पहुंच सकता है।

वहीं, सभी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों के लिए वेतन लेवल 10 निर्धारित है, जिसमें मूल वेतन 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होता है। इसका सालाना पैकेज करीब 15.5 लाख तक हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, एनपीएस, एलटीसी और ग्रेच्युटी जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें कि शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद ही आपका आवेदन पूरा माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed