SSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम जारी; 15118 अभ्यर्थी चयनित, देखें परिणाम पीडीएफ
SSC CGL 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 15,118 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। आयोग ने श्रेणीवार और पदवार कटऑफ भी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) 2025 का अंतिम परिणाम 14 मई 2026 को जारी कर दिया है। आयोग ने परिणाम के साथ पदवार और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15,118 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।
यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आयकर विभाग, सीमा शुल्क विभाग, सीबीआई, सीबीडीटी और सीबीईसी जैसे विभागों में की जाएगी।
टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे लाखों अभ्यर्थी
एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 18 और 19 जनवरी को हुई थी, जिसमें टियर-1 में सफल लगभग 1,39,395 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
अब आयोग ने टियर-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करते हुए जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ), सांख्यिकी अन्वेषक और अन्य कई पदों के लिए उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।
अलग-अलग सूची में जारी किया गया परिणाम
आयोग ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग परिणाम सूची जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पीडीएफ प्रारूप में जारी परिणाम देख सकते हैं। सूची में चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।
इसके अलावा आयोग जल्द ही अभ्यर्थियों के अंक और स्कोर कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार विषयवार प्राप्तांक देख सकेंगे।
SSC CGL Final Result 2026 - Write UP
SSC CGL Final Result for the Post of JSO
SSC CGL Final Result For ALL Other Posts
ऐसे देख सकते हैं परिणाम
अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम परिणाम देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से चयन स्थिति जांच सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद की जाएगी।