सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   administration in Rajnandgaon district conducted raids and seized 2300 bags of fertilizer

राजनांदगांव में अवैध भंडारण की कालाबाजारी: 2300 बोरी जब्त, गोदाम सील; कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने छापेमारी कर 2300 बोरी खाद जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि-राजस्व टीम ने कार्रवाई की। अवैध भंडारण का यह जिले का सबसे बड़ा मामला है। गोदाम सील कर दिया गया।

administration in Rajnandgaon district conducted raids and seized 2300 bags of fertilizer
2300 बोरी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजनांदगांव जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई में प्रशासन ने बड़ी छापामार की कार्रवाई करते हुए लगभग 2300 बोरी खाद जब्त की है।

Trending Videos


कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर की गई। जिसके बाद कृषि, राजस्व और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने गोदाम में भारी मात्रा में खाद का भंडारण पाया। जिसके दस्तावेजों और वैधता की जांच शुरू कर दी गई है। जिले में इतनी बड़ी मात्रा में खाद जब्त होने का यह पहला मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अहम बात यह रही कि जिस परिसर में खाद का भंडारण मिला,वह ग्राम माड़ीतराई के कथित तौर पर सरपंच से जुड़े घर का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया। गांव में दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही और कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

परिवहन दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में अवैध खाद कारोबार पर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते है। तथा संबंधित लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं इसको लेकर कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण है, आगामी सीजन में पैनिक करने जैसी स्थिति नहीं है। पिछले सीजन से ज्यादा खाद उपलब्ध है। हमने जिले में कार्रवाई की है। हम एक जगह से 2300 बोरी अवैध खाद का भंडारण मिला है। इसके संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। इसको लेकर जब्त बनाई गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed