SFIO Vacancy: सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस में चल रही है भर्ती, वेतन 80 हजार तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन
SFIO Recruitment 2026: गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने 69 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमबीए, एलएलबी और पीएचडी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करना होगा और आखिरी तारीख 3 जून है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SFIO Vacancy 2026: गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर कंसल्टेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है, वे 3 जून 2026 तक SFIO की आधिकारिक वेबसाइट sfio.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पोस्ट नाम | कुल पोस्ट |
|---|---|
| जूनियर सलाहकार (कानून) | 11 |
| युवा पेशेवर (कानून) | 17 |
| जूनियर कंसल्टेंट (वित्तीय विश्लेषण) | 22 |
| युवा पेशेवर (वित्तीय विश्लेषण) | 15 |
| जूनियर सलाहकार (सामान्य प्रशासन) | 4 |
| कुल | 69 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर कंसल्टेंट (कानून): वकील होना चाहिए और 3 से 8 साल का अनुभव जरूरी है। कॉर्पोरेट कानून या जांच एजेंसियों में काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
- युवा प्रोफेशनल (कानून): लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए और कम से कम 1 साल का अनुभव होना जरूरी है।
- जूनियर कंसल्टेंट (वित्तीय विश्लेषण): सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (Finance) पास और 3 से 8 साल का अनुभव होना चाहिए। फाइनेंशियल एनालिसिस या ऑडिट का अनुभव जरूरी है।
- युवा प्रोफेशनल (वित्त/ऑडिट): सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए(Finance) और कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- जूनियर कंसल्टेंट (सामान्य प्रशासन): एमबीए या मास्टर डिग्री/पीएचडी और 3 से 8 साल का अनुभव जरूरी है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। यंग प्रोफेशनल (Young Professional) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा, जबकि जूनियर कंसल्टेंट (Junior Consultant) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 80,000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SFIO की आधिकारिक वेबसाइट sfio.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "SFIO Recruitment 2026” या “Junior Consultant & Young Professional Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खोलें।
- आवेदन पत्र में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें और Submit बटन पर क्लिक करें।