सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two arrested in connection with the death of a married woman

Hathras News: विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पति व सुसर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 15 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मालती की शादी राहुल के साथ हुई थी। विवाह में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद मालती ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति, ससुर, सास और देवर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

Two arrested in connection with the death of a married woman
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सादाबाद कस्बे की कूपा गली में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम गागिनी निवासी रामसेवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री मालती की शादी एक मार्च 2023 को राहुल पुत्र उमेश कुमार उर्फ उमेशचंद्र निवासी कूपा गली के साथ हुई थी। विवाह में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद मालती ने एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति राहुल, ससुर उमेश चन्द्र, सास पार्वती और देवर रोहित ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी उमेश और राहुल कुमार निवासी मोहल्ला बरीलाल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed