{"_id":"6a06d5c0ee56bedd580a9e0e","slug":"car-hits-farmers-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: खेत से घर लौट रहे किसानों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: खेत से घर लौट रहे किसानों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
Fri, 15 May 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 01:44 PM IST
सार
खेत से घर वापस लौट रहे दो किसानों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर घायल हो गया। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत 14 रात्रि लगभग सात बजे एटा हाईवे रोड पर गांव टोली से आगे खेत पर से काम कर वापस घर लौट रहे दो किसानों को स्कॉर्पियो कार ने रौंद दिया। टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए धर्मेंद्र की मौत हो गई। साथी सुनील कुमार गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो कार एटा की तरफ चली गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नगला चीला भिसी मिर्जापुर निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामवीर मक्का के खेत की रखवाली करके घर वापस लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही सुनील कुमार पुत्र राजबहादुर भी था। घर में घुसने से पहले एटा हाईवे पर अलीगढ़ की तरफ से आ रही स्कॉर्पिओ कार ने दोनों में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए । तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुनील को रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता रामवीर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है । कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस स्कॉर्पियो कार व उसके चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन