{"_id":"6a062be127137bdef30bf413","slug":"posted-a-photo-on-instagram-an-attempt-to-defame-aligarh-news-c-56-1-hts1004-148562-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: विवाहिता का फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: विवाहिता का फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की छानबीन शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार
पति के अनुसार शादी से पहले से ही एक युवक उनकी पत्नी को परेशान करता रहा है। उस वक्त छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, इसलिए अब तक युवक शांत था। कुछ दिन पहले अचानक एक इंस्टाग्राम आइडी से उनकी पत्नी का फोटो एडिट कर वायरल कर दिया गया।
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पत्नी का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर डालने के मामले में युवक ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किसी ने घटना को अंजाम दिया है। शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
चंदपा क्षेत्र की महिला की शादी को महज दो वर्ष हुए हैं। पति के अनुसार शादी से पहले से ही एक युवक उनकी पत्नी को परेशान करता रहा है। उस वक्त छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, इसलिए अब तक युवक शांत था। कुछ दिन पहले अचानक एक इंस्टाग्राम आइडी से उनकी पत्नी का फोटो एडिट कर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना से महिला दहशत में है तथा परिवार भी परेशान है। पति ने चंदपा कोतवाली में शिकायत की। वहां से वह साइबर थाने पहुंचे। पुलिस आईडी के जरिए आरोपी की खोजबीन में जुट गई है। साइबर सेलल प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।