SSC CGL Result 2024 (Out): सीजीएल टियर-1 के परिणाम घोषित; यहां देखें सभी परीक्षाओं के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ
SSC CGL Tier I Results 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सूची 3 से टियर-2 परीक्षा के लिए कुल 1,65,240 उम्मीदवारों को चुना गया।

विस्तार

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "टियर- I परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को टियर- II परीक्षा में उपस्थित होने के लिए श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया गया है। जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) (सूची-1), सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड- II (SI) (सूची-2) और अन्य सभी पदों (सूची-3) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय की गई हैं।"
टियर-2 के लिए इतनी अभ्यर्थी हुए सफल
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 1,86,509 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं और अगले चरण, यानी टियर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। कुल योग्य उम्मीदवारों में से जूनियर सांख्यिकी अधिकारी पदों के लिए 8,436 उम्मीदवार, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड II के लिए 2,833 और अन्य सभी पदों के लिए 1,65,240 उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 24 सितंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी और आयोग ने 3 अक्टूबर, 2024 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
सूची-1 कट ऑफ
जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए टियर-2 में शामिल होने के लिए सूची-1 के लिए टियर 1 कट-ऑफ 2024 इस प्रकार है:
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
---|---|
एससी | 143.53855 |
एसटी | 135.23007 |
ओबीसी | 160.65216 |
ईडब्ल्यूएस | 161.73406 |
यूआर | 167.02061 |
ओएच | 133.35717 |
एचएच | 95.45162 |
वीएच | 122.51903 |
सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 के पद के लिए टियर-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों के लिए कट ऑफ सूची 2 इस प्रकार है:
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
---|---|
एसटी | 134.49545 |
ओबीसी | 161.13462 |
ईडब्ल्यूएस | 163.50858 |
यूआर | 170.65672 |
एचएच | 60.66162 |
वीएच | 92.05218 |
अन्य-पीडब्ल्यूडी | 40.30795 |
उम्मीदवार अन्य सभी पदों के लिए टियर-2 में उपस्थित होने के लिए टियर 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों के लिए कट ऑफ लिस्ट 3 इस प्रकार है:
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
---|---|
एससी | 126.45554 |
एसटी | 111.88930 |
ओबीसी | 146.26291 |
ईडब्ल्यूएस | 142.01963 |
यूआर | 153.18981 |
ईएसएम | 69.92674 |
ओएच | 113.10008 |
एचएच | 64.79156 |
वीएच | 102.97465 |
अन्य-पीडब्ल्यूडी | 45.74000 |