सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Head Constable 2025 Final Answer Key Released, Marks and Response Sheet Available Till June 3

SSC Delhi Police AWO/TPO: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, अंक देखने की सुविधा भी शुरू

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
 

SSC Delhi Police Head Constable 2025 Final Answer Key Released, Marks and Response Sheet Available Till June 3
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट 16 जून 2026 को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इससे पहले आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया था।

मार्क्स देखने की सुविधा भी शुरू

एसएससी ने योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के अंक भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने मार्क्स देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स देखने की सुविधा 16 जून 2026 शाम 6 बजे से उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Head Constable 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
परीक्षा परिणाम घोषित 29 मई 2026
फाइनल आंसर-की जारी 16 जून 2026
मार्क्स जारी 16 जून 2026
रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध 16 जून 2026
डाउनलोड की अंतिम तिथि 30 जून 2026, शाम 6 बजे
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि उपलब्ध कराया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और स्वयं के प्रदर्शन के विश्लेषण (Self Analysis) के लिए होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि 30 जून 2026 शाम 6 बजे के बाद दस्तावेजों को डाउनलोड करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी और इसके बाद किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज डाउनलोड कर लें।

कैसे चेक करें फाइनल आंसर-की और मार्क्स?

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड अथवा रजिस्टर्ड आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स देख सकेंगे।
  • भविष्य के लिए दस्तावेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed