फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Result 2026 Released; 8,071 Candidates Shortlisted for CBIC Havaldar PET/PST

SSC MTS Result 2026: एमटीएस और सीबीआईसी हवलदार का रिजल्ट जारी, पीईटी-पीएसटी के लिए 8,071 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Tue, 04 Aug 2026 10:12 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 04 Aug 2026 10:12 AM IST
सार

SSC MTS Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस और सीबीआईसी हवलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हवलदार पद के लिए आयोजित होने वाली PET और PST परीक्षा हेतु 8,071 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC MTS Result 2026 Released; 8,071 Candidates Shortlisted for CBIC Havaldar PET/PST
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम हवलदार पद के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु घोषित किया गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 3 अगस्त 2026 को जारी किया था।

विज्ञापन

भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 8 लाख से अधिक अभ्यर्थी

एसएससी एमटीएस और हवलदार (CBIC/CBN) भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना 26 जून 2025 को जारी की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 36,19,834 आवेदन प्राप्त हुए थे। आयोग ने 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित की, जिसमें 8,04,633 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर हुई शॉर्टलिस्टिंग

परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होने के कारण उम्मीदवारों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया। इसके बाद CBE के सेशन-II में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर हवलदार पद के लिए 1:7 (रिक्ति : उम्मीदवार) के अनुपात में अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों और क्षेत्रों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है, जिन्हें उन्होंने आवेदन पत्र में प्राथमिकता के रूप में चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

PET/PST के लिए कैसे हुआ चयन?

हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों को CBE के सेशन-II के अंकों के आधार पर PET/PST के लिए चुना गया है। परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य वर्गों को 20% अंक लाने जरूरी थे।

जो अभ्यर्थी PET/PST पास नहीं कर पाएंगे, उनका हवलदार पद के लिए चयन नहीं होगा। हालांकि, वे MTS पद के लिए पात्र होने पर चयन प्रक्रिया में बने रहेंगे। MTS और हवलदार पदों का पहला आवंटन परिणाम PET/PST के बाद जारी किया जाएगा।

हवलदार भर्ती के लिए कैटेगरी-वाइज रिक्तियां

श्रेणी रिक्त पद
ईडब्ल्यूएस (EWS) 120
अनुसूचित जाति (SC) 126
अनुसूचित जनजाति (ST) 87
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 237
अनारक्षित (UR) 448
भूतपूर्व सैनिक (ESM) 99
ओएच (OH) 13
एचएच (HH) 11
अन्य दिव्यांग (PwBD) 12

PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी

श्रेणी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी
ईडब्ल्यूएस (EWS) 840
अनुसूचित जाति (SC) 882
अनुसूचित जनजाति (ST) 609
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 1,659
अनारक्षित (UR) 3,136
भूतपूर्व सैनिक (ESM) 693
ओएच (OH) 91
एचएच (HH) 77
अन्य दिव्यांग (PwBD) 84
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed