सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: Apply Online for 196 Posts

UKMSSB Vacancy 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 12 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: Apply Online for 196 Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UKMSSB Nursing Officer Recruitment: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन दिनांक / समय
अधिसूचना प्रकाशन तिथि 3 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 जून 2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 (गुरुवार), शाम 5:00 बजे तक
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 (गुरुवार), शाम 5:00 बजे तक
आवेदन में सुधार (Correction Window) 4 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 तक, शाम 5:00 बजे तक
लिखित परीक्षा (संभावित) नवंबर - दिसंबर 2026

 

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही योग्यता भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास उत्तराखंड नर्स एवं दाई परिषद, देहरादून का वैध स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। NCC का ‘B’ या ‘C’ प्रमाणपत्र अथवा प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिल सकती है।
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित नर्सिंग अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-7 में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को 44,900 से  1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। यह एक गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) पद है, जिसमें अंशदायी पेंशन योजना (Contributory Pension Scheme) का लाभ भी दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और नर्सिंग पंजीकरण संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी को एक बार जांच लें और आवश्यक होने पर सुधार करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed