UP Police SI Physical Test: यूपी पुलिस एसआई PET का एडमिट कार्ड जारी, 29 जून से शुरू होगी परीक्षा
UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून 2026 से शुरू होगी।
वेबसाइट पर जारी हुआ PET एडमिट कार्ड
बोर्ड ने बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक उसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 08064526231 पर संपर्क कर सकता है।
वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह
भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे नवीनतम अपडेट और महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी।
गौरतलब है कि यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के कुल 4543 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पीईटी चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा।