सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPCISB Recruitment 2026: 2085 Vacancies Announced Across Multiple Posts

UPCISB Vacancy 2026: यूपी में सहायक, क्लर्क और जेई समेत 2085 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 14 Apr 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

UPCISB Recruitment 2026 Notification: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड ने सहायक, क्लर्क, जूनियर इंजीनियर समेत 2085 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विभिन्न बैंकिंग और तकनीकी पदों के लिए है, जिसमें स्नातक पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।  

UPCISB Recruitment 2026: 2085 Vacancies Announced Across Multiple Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने 2026 में 2085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं के विभिन्न पदों जैसे प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक, सहायक, कैशियर, अभियंता, स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट आदि के लिए है।

Trending Videos


इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • प्रबंधक (श्रेणी-1): प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम में 55% अंक या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा कंप्यूटर विज्ञान में ओ लेवल डिग्री होना आवश्यक है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2): जूनियर मैनेजर के लिए बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए अथवा बैंकिंग/वित्त/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है।
  • सहायक/कैशियर (श्रेणी-3): सहायक/कैशियर पद के लिए स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
  • सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2): सहायक अभियंता सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3): जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
  • स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3): स्टेनोग्राफर पद के लिए स्नातक के साथ हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) और सीसीसी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
  • सहायक लेखाकार (श्रेणी-3): सहायक लेखाकार के लिए बी.कॉम में 50% अंक तथा सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है।

कितना मिलेगा वेतन?

पद वेतनमान (लगभग)
प्रबंधक (श्रेणी-1) 34,000 - 88,000
जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2) 29,600 - 82,100 (कई जिलों के लिए)
सहायक/कैशियर (श्रेणी-3) 25,620 - 64,670 या 5,450 - 14,100 (बैंक के अनुसार भिन्न हो सकता है)
सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2) लेवल-10: 56,100 - 1,77,500
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3) लेवल-6: 35,400 - 1,12,400

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

इस भर्ती में परीक्षा शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के अनुसार लिया जाएगा। 

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य/ओबीसी/ एससी/एसटी 21 वर्ष 40 वर्ष
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन 21 वर्ष 55 वर्ष
उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/खिलाड़ी / राज्य कर्मचारी 21 वर्ष 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक 21 वर्ष सेवा अवधि + 3 वर्ष

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upciscb.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment 2026” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डिटेल्स सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा अच्छे से चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed