UPPSC LT Grade: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की कंप्यूटर परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, पांच अप्रैल को एग्जाम
UPPSC LT Grade Admit Card: यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 5 अप्रैल को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से लॉगिन डिटेल के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPPSC LT Grade Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस तारीख को आयोजित होगी परीक्षा
यूपीपीएससी द्वारा यह परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के कुल 6 जिलों में एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। आयोग की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
वहीं, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
UP LT Grade Teacher Admit Card 2026: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO. A-5/E-1/2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करें।