फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS 2026 Registration Closing Soon, Candidates Advised to Complete Applications Early

UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस के 500 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, इस तारीख से पहले भरें फॉर्म

Sun, 02 Aug 2026 06:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

UPPSC PCS Registration 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2026 भर्ती के तहत करीब 500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
UPPSC PCS 2026 Registration Closing Soon, Candidates Advised to Complete Applications Early
UPPSC PCS 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

UPPSC PCS 2026 Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 अगस्त तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के लिए OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर होना जरूरी है।

विज्ञापन


वहीं, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकेंगे।
 
आयोजन तारीख
अधिसूचना/विज्ञापन जारी होने की तिथि 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 25 जून 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की मूल अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
सुधार/संशोधन और शुल्क मिलान की मूल अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
सुधार/संशोधन और शुल्क मिलान की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
OTR पंजीकरण की अंतिम तिथि आवेदन करने से कम से कम 72 घंटे पहले
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से घोषित की जाएगी

500 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC PCS 2026 भर्ती के तहत फिलहाल करीब 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, संबंधित विभागों से अंतिम रिक्तियां मिलने के बाद पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, DSP, BDO, ARTO, ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

पद योग्यता
प्रधानाचार्य (GIC) PG + B.Ed + 3 वर्ष शिक्षण अनुभव
ADIOS / BSA / समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री (B.Ed वरीयता)
वरिष्ठ व्याख्याता, DIET PG + B.Ed (M.Ed/PhD वरीयता)
श्रम प्रवर्तन अधिकारी संबंधित विषय में स्नातक + PG डिप्लोमा/डिग्री
सहायक श्रम आयुक्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर
जिला परिवीक्षा अधिकारी मनोविज्ञान/समाजशास्त्र/समाज कार्य में PG
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संबंधित विज्ञान विषय में डिग्री
OSD (कंप्यूटर) कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिग्री या समकक्ष योग्यता
सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन) LLB + हिंदी का ज्ञान
विपणन अधिकारी/सचिव ग्रेड-2 कृषि/विज्ञान/वाणिज्य/अर्थशास्त्र में स्नातक
लेखा एवं लेखापरीक्षा अधिकारी B.Com + 5 वर्ष अनुभव
वित्त एवं लेखा अधिकारी अर्थशास्त्र/वाणिज्य/वित्त में स्नातक या CA/CFA
बाल विकास परियोजना अधिकारी समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/अर्थशास्त्र आदि में स्नातक
सहायक नियंत्रक, विधि मापन भौतिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
प्रबंधक (संपत्ति विभाग) होटल मैनेजमेंट में स्नातक
जिला कार्यक्रम अधिकारी समाज कार्य/सामाजिक विज्ञान/गृह विज्ञान में स्नातक

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आयु सीमा के नियम?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद के लिए आयु सीमा 30 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

पेपर विषय प्रश्न अंक समय
पेपर-I सामान्य अध्ययन-I 150 200 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
पेपर-II सामान्य अध्ययन-II (CSAT) 100 200 दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (0.33) अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। पेपर-II (CSAT) केवल क्वालिफाइंग होगा, जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट केवल पेपर-I (सामान्य अध्ययन) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले रिक्तियों के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर विषय अंक
1 सामान्य हिंदी 150
2 निबंध 150
3 सामान्य अध्ययन-I 200
4 सामान्य अध्ययन-II 200
5 सामान्य अध्ययन-III 200
6 सामान्य अध्ययन-IV 200
7 सामान्य अध्ययन-V 200
8 सामान्य अध्ययन-VI 200
कुल - 1500 अंक


मुख्य परीक्षा में सभी प्रश्नपत्र वर्णनात्मक (Descriptive) होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को सामान्य हिंदी में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर रिक्त पदों की संख्या के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार की सामान्य जानकारी, जागरूकता, बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति क्षमता और प्रशासनिक सेवा के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी। सरकारी या केंद्रीय कर्मचारियों को अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा। वहीं, पदों की प्राथमिकता साक्षात्कार के दौरान ली जाएगी और बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि OTR (One Time Registration) नहीं है, तो पहले OTR पंजीकरण पूरा करें।
  • होमपेज पर PCS 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे गए फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed