सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2 Final Result 2025 Out, 742 candidates selected, Check Merit List After SSB Interview at upsc.gov.in

UPSC NDA 2025 Final Result यूपीएससी एनडीए-2 का अंतिम परिणाम घोषित, 742 अभ्यर्थी सफल; यहां देखें पूरी मेरिट सूच

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC NDA II 2025 Result: यूपीएससी ने एनडीए 2 परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएसबी इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट घोषित हुई है। मेडिकल रिजल्ट शामिल नहीं है, इसलिए चयन अस्थायी है। कुल 742 उम्मीदवारों को चुना गया है। नाम समेत सूची नीचे उपलब्ध है।
 

UPSC NDA 2 Final Result 2025 Out, 742 candidates selected, Check Merit List After SSB Interview at upsc.gov.in
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार

UPSC NDA II 2025 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (II) 2025 का फाइनल रिजल्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएसबी इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Trending Videos


यह रिजल्ट उस परीक्षा के आधार पर जारी किया गया है, जो 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी, और इसके बाद सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। एसएसबी में प्रदर्शन के आधार पर कुल 742 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, इसमें 651 पुरुष और 91 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों में आएगी मार्कशीट

यूपीएससी ने फाइनल रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। हालांकि, उम्मीदवारों के विस्तृत अंक रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस फाइनल मेरिट लिस्ट में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) है।

चयनित उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होंगे।

कहां जमा करने होंगे दस्तावेज?

उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्र सीधे रक्षा मंत्रालय के तहत आर्मी हेडक्वार्टर (एडजुटेंट जनरल ब्रांच) में जमा करने होंगे। अगर किसी उम्मीदवार का पता बदलता है, तो इसकी जानकारी भी सीधे आर्मी हेडक्वार्टर को देनी होगी।

यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची नाम सहित...

 

यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट भी हुआ संशोधित

इसके अलावा, आयोग ने सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट भी संशोधित किया है। इससे कुछ उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट की संशोधित मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। यूपीएससी सीडीएस संशोधित रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट आयोग द्वारा 30 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें अब संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed