सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker killed, another injured after lift falls during installation at under-construction hospital in Meerut

Meerut: निर्माणाधीन अस्पताल में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट इंस्टालेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर जांच शुरू कर दी है।

Worker killed, another injured after lift falls during installation at under-construction hospital in Meerut
अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट इंस्टालेशन के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सकौती हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन नवोदय अस्पताल में बृहस्पतिवार को लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। अस्पताल का निर्माण गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा हाईवे किनारे किराए की जमीन पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट मेरठ: इंजीनियर को मारा गया चांटा पड़ा भारी, बाजार उजड़ने की बन गया वजह, ऐसे शुरू हुआ था मामला

बताया गया है कि भावनपुर के किन्नानगर निवासी कर्ण और अझौता निवासी अंकित अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट इंस्टालेशन का कार्य कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक तीसरी मंजिल से लिफ्ट नीचे गिर गई, जिसके साथ दोनों मजदूर भी नीचे आकर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कर्ण को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित का उपचार जारी है।

Worker killed, another injured after lift falls during installation at under-construction hospital in Meerut
अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर निर्माण स्थल पर काम बंद करा दिया है। पुलिस और संबंधित विभाग यह जांच कर रहे हैं कि लिफ्ट गिरने की वजह क्या रही और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक अस्पताल का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed