सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Rajya Sabha Oath Bihar New CM Name Samrat Choudhary Nishant Kumar News in Hindi

Bihar: 'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 09 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश मॉडल के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका अनुसरण अन्य राज्यों के लोग भी करते हैं, उसी दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाना है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath Bihar New CM Name Samrat Choudhary Nishant Kumar News in Hindi
नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर देंगे। इस बीच उनकी पार्टी के नेता विजय चौधरी ने एक बयान दिया है।

Trending Videos


क्या कहा विजय चौधरी ने? 
विजय चौधरी ने कहा ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे। 2-3 दिन इंतजार कीजिए। पूरा एनडीए एक साथ यह कह रहा है। चाहे भाजपा के नेता हों या अन्य सहयोगी दलों के नेता हो, सब एक सुर में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार में 20 वर्षों में जो काम किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। ‘नीतीश मॉडल’ के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका अनुसरण अन्य राज्यों के लोग भी करते हैं, उसी दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाना है। उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार पहले ही पार्टी से जुड़ चुके हैं और वह पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ
गौरतलब है कि 20 साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दोपहर वह दिल्ली रवाना हो गए थे। 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सीएम नीतीश कुमार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ सांसद के रूप में सदन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed