Bihar Politics: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार, 14 को तीन बड़ी बैठकें; आज CM आवास पर क्या-क्या हुआ?
Bihar CM: सियासी गलियारे में आज सुबह से ही काफी हलचल है। मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के दिग्गजों का जुटान हुआ। इसके बाद जदयू के दो दिग्गज नेताओं ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। आइये जानते आज अब क्या-क्या हुआ?
विस्तार
दो दिन बाद यानी 15 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। पार्टी दफ्तार से लेकर राजभवन तक इसकी तैयारी चल रही है। आज केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक हुई। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चली। इसमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खान मौजूद थे। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए की विधायक दल की बैठक और जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री और निशांत कुमार को लेकर बातचीत हुई।
बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले मंत्री जमा खान ने साफ कहा कि 15 अप्रैल को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से निकलने के बाद बाद ललन सिंह और संजय झा ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर बैठक की। यहां पर नेताओं के बीच नए मंत्रिमंडल पर बाचतीत की।
इधर, पटना जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट, अणे मार्ग, राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पटना में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम को लोकभवन बुलाया गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीएम को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी पटना आ सकते हैं। पीएम मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में रुकेंगे। पीएम 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक
जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता संजय झा और विजय चौधरी की ओर से पिछले 24 घंटे में जो बयान जारी किया गया है, उससे साफ लग रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर जदयू कोई खास लेना देना नहीं है। जदयू का स्पष्ट कहना है कि मुख्यमंत्री भाजपा को ही तय करनी है। इधर, भाजपा में मुख्यमंत्री पद लेकर चर्चा चल ही है। पर्यवेक्षक बने शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा कि 14 अप्रैल को पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है। भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी। इसमें सभी विधायक भाजपा की ओर से तय किए गए चेहरे पर अपनी स्वीकृति देंगे।
Bihar Government : सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बिहार सरकार का सख्त आदेश, गजट नोटिफिकेशन में क्या है?
14 अप्रैल को ही होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक
सचिवालय की ओर से मंत्रिपरिषद् की बैठक की तारीख और भी जारी कर दी गई है। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार कई महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगाएंग। यह उनकी आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.