{"_id":"69dc5de290e8b67be8086aab","slug":"bihar-news-jehanabad-a-four-year-old-girl-died-after-being-hit-by-a-police-patrol-vehicle-a-mob-blocked-the-road-and-broke-the-glass-of-the-police-vehicle-gaya-news-c-1-1-noi1378-4157562-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! पुलिस गाड़ी की चपेट में आई चार साल की बच्ची, मौत के बाद हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! पुलिस गाड़ी की चपेट में आई चार साल की बच्ची, मौत के बाद हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस वाहन की टक्कर के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बीघा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची गया जिले के अमझर गांव की रहने वाली थी और इन दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, परस बीघा थाना की स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान सड़क पार कर रही बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद परिजन बच्ची को तुरंत रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क पर लकड़ी और ठेला लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया। सड़क जाम के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में पिंकू कुमार, खुशी कुमार और मंजन कुमार घायल हो गए, जो शकूराबाद थाना क्षेत्र के सावन बीघा के रहने वाले बताए जाते हैं।
ग्रामीणों ने उठाया पुराना मामला
ग्रामीणों का कहना था कि एक वर्ष पहले बसंतपुर पेट्रोल पंप के पास भी सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, लेकिन अब तक उसके परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एएसपी मनोज पांडे के नेतृत्व में डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, डीएसपी संजीव कुमार और एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सिकरिया थाना की पुलिस सबसे पहले पहुंचकर हालात को संभालने में जुट गई।
उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन पर किया हमला
इस दौरान कुछ उग्र लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया गया और बोनट को भी नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों के समझाने और मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जाम समाप्त कराया गया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो गया।
ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
यातायात हुआ प्रभावित
करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जबकि बाइक सवार वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए। इस मामले में डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी पुलिस वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सड़क जाम की घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस वाहन पर हुए हमले को लेकर भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos