सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Two Go Missing While Bathing in the Ganges River in Vaishali Hajipur news vaishali News

Bihar News: वैशाली में बड़ा हादसा, युवती को बचाने में दो लोग डूबे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवती को बचाने की कोशिश में बड़ा हादसा हो गया। बचाव के दौरान कुल 6 लोग डूबने लगे, जिनमें से 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक युवती और एक युवक तेज धारा में बह गए।

Bihar Two Go Missing While Bathing in the Ganges River in Vaishali Hajipur news vaishali News
मृतका मानती कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक युवती को बचाने के प्रयास में छह लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवती सहित दो लोग नदी में डूब गए। घटना सुबह की बताई जा रही है।
Trending Videos


घटना से गांव में मचा कोहराम
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत रुस्तमपुर घाट किनारे पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की दो टीमों ने दिनभर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन डूबे हुए दोनों लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबे लोगों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी में डूबे युवकों में निशांत कुमार, पिता अरविंद शर्मा, निवासी पवेरा, थाना धनरूआ, जिला पटना और मानती कुमारी, पिता सुधीर शर्मा, निवासी फतेहपुर, थाना दीदारगंज शामिल हैं। दोनों आपस में ममेरा-फुफेरा भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार निशांत कुमार आलमपुर कच्ची दरगाह में अपने मौसी के यहां आया हुआ था, जबकि मानती कुमारी अपनी फुआ के यहां आई थी। मौसी के घर से पांच महिलाएं और दो पुरुष स्नान के लिए रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पहुंचे थे। नदी का पानी कम होने के कारण सभी लोग बीच पीपा पुल के पास स्नान करने लगे। इसी दौरान पहले मानती कुमारी डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सभी लोग दौड़े, लेकिन इसी कोशिश में छह लोग डूबने लगे।

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें
घटना के दौरान शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चार लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन निशांत कुमार और मानती कुमारी तेज धारा में बह गए और डूब गए। बताया गया है कि निशांत के पिता बनारस में कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और लोग गंगा घाट पर जुट गए। इस संबंध में राघोपुर के प्रभारी सीओ सह राजस्व अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि गंगा नदी में नहाने के दौरान दो लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed