{"_id":"69db229da6f227f81e03dd81","slug":"bihar-action-taken-against-home-guard-commandant-for-misconduct-in-vaishali-hajipur-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4154186-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ट्रेनिंग के नाम पर खेला जा रहा था गंदा खेल! शिकायत के बाद कमांडेंट पर गिरी गाज, मुख्यालय ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ट्रेनिंग के नाम पर खेला जा रहा था गंदा खेल! शिकायत के बाद कमांडेंट पर गिरी गाज, मुख्यालय ने लिया एक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: वैशाली में तैनात होमगार्ड कमांडेंट प्रेमचंद पर महिला प्रशिक्षु गृहरक्षकों के साथ दुराचार के आरोप सही पाए जाने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने उन्हें हटाकर पटना मुख्यालय में क्लोज कर दिया। मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि रितेश कुमार पाण्डेय को वैशाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
होमगार्ड कमांडेंट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले में होमगार्ड कमांडेंट के रूप में तैनात प्रेमचंद पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यालय ने उन्हें वैशाली जिले से हटाकर मुख्यालय में तैनात कर दिया है। वहीं, पटना में तैनात रितेश कुमार पाण्डेय को वैशाली जिले का प्रभार दिया गया है।
Trending Videos
दो युवतियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बताया गया है कि वैशाली में तैनात होमगार्ड कमांडेंट के खिलाफ दो युवती, जो होमगार्ड प्रशिक्षण ले रही थीं, ने गलत आचरण की शिकायत मुख्यालय में की थी। इसके बाद एक जांच टीम का गठन किया गया। जांच शुरू होने पर मामला सही पाया गया, जिसके बाद मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर प्रेमचंद को मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सही पाया गया था आरोप
यह कार्रवाई अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भागलपुर की रहने वाली दो युवतियों ने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के दौरान गलत व्यवहार की शिकायत की थी। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई होमगार्ड महानिदेशक द्वारा की गई है। गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रेमचंद, जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, वैशाली के संबंध में परिवाद-पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें वैशाली प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत भागलपुर जिले की दो प्रशिक्षु गृहरक्षकों के साथ प्रेमचंद द्वारा दुराचार करने का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़ें: 13 जिंदगियों का सरेआम कत्ल; ‘न्याय रथ’ का खून से सना सच, कब तक हाईवे पर मौत बन दौड़ेंगी बसें?
लैंगिक उत्पीड़न का मामला सत्य
उक्त परिवाद की जांच उप-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना द्वारा कराई गई। जांच प्रतिवेदन में प्रेमचंद के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें मुख्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, पटना में क्लोज कर दिया गया। वहीं, रितेश कुमार पाण्डेय, प्रमंडलीय समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त वैशाली जिले के समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन