सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   large quantity of live cartridges recovered from brabu university hostel two accused arrest Muzaffarpur Bihar

Bihar News: यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छिपा था हथियारों का जखीरा! 200 से ज्यादा कारतूस बरामद, 2 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार से जुड़ी सामग्री बरामद की। इस मामले में सीवान और सीतामढ़ी के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

large quantity of live cartridges recovered from brabu university hostel two accused arrest Muzaffarpur Bihar
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल के एक कमरे से भारी मात्रा में अवैध कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की गई है। हॉस्टल के कमरे में अवैध रूप से रह रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी सीवान और सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और मुजफ्फरपुर में किसी अपराधी को सप्लाई करने के लिए आए हुए थे तथा हॉस्टल में शरण ले रखी थी।

Trending Videos


गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
दरअसल, पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। इस दौरान पीजी हॉस्टल में छापेमारी कर 200 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक अभिषेक तिवारी (उम्र करीब 20 वर्ष) सीवान जिले का रहने वाला है। वह मुजफ्फरपुर में रहकर किसी गिरोह के लिए सक्रिय था और आर्म्स सप्लाई करने का काम करता था। दूसरा आरोपी अनमोल कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस इनके गिरोह और नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 जिंदा कारतूस बरामद
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी कांतेश मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय परिसर के एक हॉस्टल के कमरे से 200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पिस्टल का होल्स्टर, एक मैगजीन और एक बाइक भी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें: चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अभिषेक तिवारी पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में वर्ष 2023 में मनियारी थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि आरोपी किस हैसियत से हॉस्टल में रह रहा था। इस मामले में और कौन-कौन शामिल है तथा आरोपियों को किसका संरक्षण प्राप्त था, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed