{"_id":"69dcaa17aa524c57030e7175","slug":"cylinder-blast-death-deceased-love-marriage-one-and-half-years-ago-one-critical-condition-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4157757-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Darbhanga Cylinder Blast: दरभंगा के सुन्दरपुर में सिलिंडर फटने से पति-पत्नी और तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। लव मैरिज के डेढ़ साल बाद हुआ हादसा पूरे इलाके को शोक में डुबो गया, जबकि कई लोग घायल हैं।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर मोहल्ले में बीती रात हुए सिलिंडर धमाके ने एक परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के मासूम बेटे की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में डूबा हुआ है।
Trending Videos
लव मैरिज के बाद बसा था छोटा सा परिवार
बताया जाता है कि मृतक गोविन्द और नीशू की डेढ़ साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने तीन मंजिला मकान के तीसरे तल्ले पर रहते थे। तीन महीने पहले ही उनके घर बेटे युवराज का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशियां आई थीं, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई में लगी आग ने लिया विकराल रूप
बीती रात नीशू अपने बेटे युवराज को लेकर रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। इसी दौरान अचानक रसोई में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सिलिंडर फट गया। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बचाने की कोशिश में गई तीनों की जान
हादसे के दौरान गोविन्द दास ने अपनी पत्नी और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया।
घायलों की स्थिति और राहत कार्य
इस घटना में परोसी आदित्य कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी सीके पासवान भी झुलस गए। इसके अलावा बेचन दास, गौतम कुमार सहित छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज डीएमसीच और निजी क्लिनिक में चल रहा है।
पढ़ें- Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! पुलिस गाड़ी की चपेट में आई चार साल की बच्ची, मौत के बाद हुआ हंगामा
दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि मकान के दूसरे तल्ले पर गोविन्द का बड़ा भाई रहता है, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच
वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने बताया कि एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिला आपदा पदाधिकारी शमीम अख्तर ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक अग्निशमन पदाधिकारी सहित कई लोग घायल हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।