सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Releases CSE Prelims 2025 Answer Key, Download GS Paper 1 and 2 PDFs Online Now

UPSC CSE Answer Key: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी, ऐेसे करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 13 May 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE Prelims 2025 Answer Key: यूपीएससी ने सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जीएस पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी और अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को घोषित किया गया था।
 

UPSC Releases CSE Prelims 2025 Answer Key, Download GS Paper 1 and 2 PDFs Online Now
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE 2025 Prelims Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims 2025) की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जनरल स्टडीज पेपर-I और जनरल स्टडीज पेपर-II की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने इसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • upsc.gov.in
  • upsconline.gov.in


आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

2025 में कब हुई थी यूपीएससी परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) 2025 का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। इसके बाद आयोग ने अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को घोषित किया था।

यूपीएससी सीएसई 2025 की मार्किंग स्कीम क्या है?

यूपीएससी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के पेपर-1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। वहीं पेपर-2 में हर सही जवाब के लिए 2.5 अंक निर्धारित हैं।

गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.66 अंक काटे जाते हैं, जबकि पेपर-2 में 0.83 अंक की कटौती की जाती है।

यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देता है, तो उसके लिए कोई अंक न तो दिए जाते हैं और न ही काटे जाते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Examination” सेक्शन में जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से “Answer Keys” विकल्प चुनें।
  • इसके बाद General Studies Paper-I और Paper-II के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।


यूपीएससी द्वारा जारी यह आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और परीक्षा प्रदर्शन का आकलन करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed