सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSI Exam 2026 Begins Across UP: Over 5.31 Lakh Candidates Appear at 1090 Centres for SI Recruitment

UP Police SI Exam: 1090 केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा संपन्न; दो पालियों में 5.31 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police SI Exam: उत्तर प्रदेश में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। पहली और दूसरी पाली मिलाकर कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह भर्ती अभियान लगभग 4543 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
 

UPSI Exam 2026 Begins Across UP: Over 5.31 Lakh Candidates Appear at 1090 Centres for SI Recruitment
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार 14 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए कुल 1090 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई और दोनों ही शिफ्ट शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं।

Trending Videos


परीक्षा का आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है और इसके लिए राज्य के सभी जिलों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा?

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस शिफ्ट में 2,63,838 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें 2,67,927 उम्मीदवार शामिल हुए।

भर्ती बोर्ड के मुताबिक दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

 
पाली परीक्षा का समय निर्धारित अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी
प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 3,93,940 2,63,838
द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक 3,93,941 2,67,927
कुल 7,87,881 5,31,765

 

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकंड अफसर जैसे पदों पर भर्ती इसी परीक्षा के माध्यम से की जाती है। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होते हैं।

लिखित परीक्षा में चार प्रमुख खंड शामिल होते हैं, जिनमें उम्मीदवारों की विभिन्न क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें शामिल हैं:

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
  • संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता
  • तार्किक क्षमता


इन विषयों के माध्यम से अभ्यर्थियों की भाषा, सामान्य जानकारी, गणितीय समझ और तार्किक सोच की जांच की जाती है।

कितने पदों के लिए हो रही है भर्ती?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए पुलिस विभाग में करीब 4543 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों में उपनिरीक्षक के साथ अन्य समकक्ष पद भी शामिल हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए मोबाइल फोन और फोटोस्टेट की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और आगे की परीक्षा भी इसी तरह सख्ती के साथ कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed