सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cylinder shortage: Women, men and disabled people lined up since 2 a.m., with a long line outside the agency.

सिलिंडर की किल्लत: मोबाइल पर मैसेज आया पर मिला नहीं सिलिंडर, व्रत और रोजा के बावजूद सुबह से लाइन में लगे

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 19 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के अलग-अलग जिलों में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोग एजेंसी के बाहर सुबह से ही लाइन में लगे हैं। वहीं, मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

Cylinder shortage: Women, men and disabled people lined up since 2 a.m., with a long line outside the agency.
सिलिंडर की किल्लत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के खैराबाद में गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए बृहस्पतिवार को लंबी लाइन नजर आई। पूछने पर पता चला कि सुबह 5 बजे से महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग लाइन लगाकर एक अदद  सिलिंडर के लिए खड़े हैं। इनमें कुछ का रोजा  है तो कुछ नवरात्र का व्रत रखे हैं। इस मारामारी के बीच लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सिलिंडर बुक करवाया था। इसके कुछ दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि सिलिंडर की डिलीवरी हो चुकी है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

Trending Videos


खैराबाद मे  इंडियन गैस एजेंसी राधा कृष्णा व एचपी गैस एजेंसी नवाब एजेंसी के बाहर ग्राहको ने सिलिंडर के लिए बुधवार रात 2 बजे से लाइन लगाई। लंबी कतार में नवाब गैस एजेंसी के बाह खड़े ग्राहको का आरोप है कि दोपहर तक एजेंसी के किसी अधिकारी ने बृहस्पतिवार दोपहर तक उनकी कोई खोज खबर नहीं ली।  राधा कृष्णा गैस एजेंसी के ग्राहक उमाशंकर ने कहा कि पत्नी ने 19फरवरी को बुकिंग की थी। 21फरवरी को मोबाइल पर मैसेज आया कि डिलिवरी हो गई जबकि उन्हें कोई गैस सिलिंडर नहीं मिला। एक अन्य ग्राहक ने कहा कि दो दिन बाद ईद है। आज से नवरात्र शुरू है। बीती रात दो बजे से महिलाएं पुरुषों ऐसे में कैसे खाना बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहेतों को सिलिंडर बांटने का आरोप
कतार में खड़े लोगों ने बताया कि 10 बजे गैस एजेंसी खुलने पर कुछ गैस सिलिंडर बंटे। चहेतों को पीछे के दरवाजे से  गैस सिलिंडर बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed