सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Great Opportunity for Students: Google Opens Applications for Summer 2026 Policy Fellowship

Google Summer Internship 2026: गूगल के साथ काम करने का मौका, 12,000 डॉलर तक मिलेगा स्टाइपेंड; जानें योग्यता

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Google Summer Internship: गुगल ने समर 2026 के लिए पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप/इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को पब्लिक इंटरेस्ट संगठनों के साथ काम करने और इंटरनेट व टेक्नोलॉजी से जुड़े मुद्दों पर अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

Great Opportunity for Students: Google Opens Applications for Summer 2026 Policy Fellowship
इंटर्नशिप - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Google Summer Internship: गूगल ने समर 2026 के लिए यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस फेलोशिप के माध्यम से छात्रों को वाशिंगटन डीसी में पब्लिक इंटरेस्ट संगठनों के साथ काम करते हुए इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी से जुड़े मुद्दों को समझने और उन पर काम करने का अवसर मिलेगा।

Trending Videos


इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे (ईस्टर्न टाइम) निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस फेलोशिप के लिए किसी भी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में रुचि होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास अच्छी रिसर्च, लेखन और कम्युनिकेशन स्किल होनी जरूरी है।
  • उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित या प्रवेश प्राप्त होना चाहिए।
  • यूएस गूगल पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास संयुक्त राज्य अमेरिका में काम करने की कानूनी अनुमति होना जरूरी है। Google ने स्पष्ट किया है कि इस अनुमति से जुड़े दस्तावेज बनवाने में वह कोई मदद या मार्गदर्शन नहीं देगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को खुद यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अमेरिका में काम करने के लिए पात्र हैं।
  • इसमें स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्र फुल-टाइम या पार्ट-टाइम किसी भी रूप में पढ़ाई कर रहे हों, तब भी पात्र हैं।
  • आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, जो छात्र पहले Google Policy Fellowship में भाग ले चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

फेलोशिप में चुने गए छात्रों को मेजबान संगठन की ओर से स्टाइपेंड दिया जाएगा। जो छात्र फुल-टाइम (सप्ताह में लगभग 40 घंटे) काम करेंगे, उन्हें करीब 12,000 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) मिलेंगे। वहीं पार्ट-टाइम (सप्ताह में 20 घंटे) काम करने वाले छात्रों को लगभग 6,000 डॉलर (करीब 5 लाख रुपये) दिए जाएंगे।

इस स्टाइपेंड का भुगतान संबंधित मेजबान संस्था करेगी। भुगतान तभी किया जाएगा जब छात्र का प्रदर्शन संतोषजनक होगा और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होंगी। इसके अलावा स्टाइपेंड पर लगने वाला टैक्स भी फेलो को खुद ही देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed