फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IGNOU Placement Drive 2026: Job Fair in Delhi, Bengaluru and Ahmedabad, 500 Vacancies to be filled

IGNOU Placement Drive: दिल्ली, बंगलूरू और अहमदाबाद में 27-31 जुलाई तक इग्नू के जॉब मेले, 500 से ज्यादा वैकेंसी

Thu, 23 Jul 2026 03:29 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 03:29 PM IST
सार

IGNOU Placement Drive 2026: इग्नू 27 से 31 जुलाई 2026 तक दिल्ली, बंगलूरू और अहमदाबाद में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। ग्रेजुएट और अंतिम सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), सैमसंग (Samsung), टीटेक (TTEC) और नोब्रोकर (NoBroker) जैसी कंपनियां भर्ती करेंगी।
 

विज्ञापन
IGNOU Placement Drive 2026: Job Fair in Delhi, Bengaluru and Ahmedabad, 500 Vacancies to be filled
IGNOU Placement Drive 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

IGNOU Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए 27 से 31 जुलाई तक तीन बड़े शहरों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव दिल्ली, बंगलूरू और अहमदाबाद में आयोजित होगी, जहां 200 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। यह जॉब मेला 27 से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल मिलाकर 500 अधिक पदों पर जॉब ऑफर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में 27 और 28 जुलाई को जॉब मेला

इग्नू के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पहली पहली रिक्रूटमेंट ड्राइव दिल्ली में 27 और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 350 से अधिक वैकेंसी भरी जाएंगी। रिक्रूटमेंट ड्राइव नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू हेडक्वार्टर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में दोनों दिन सुबह 10 बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

यह भर्ती अभियान इग्नू के छात्रों, पूर्व छात्रों, नए स्नातकों और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओपन है। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (B.A., B.Ed., B.Sc., B.Com, BBA, M.Com, PG डिप्लोमा, डिप्लोमा प्रोग्राम)। पास-आउट, फ्रेशर्स और फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन कंपनियों में मिलेगी नौकरी?

इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। कंपनी 3 लाख से 3.5 लाख रुपये के बीच वार्षिक वेतन पैकेज के साथ प्रोत्साहन भी दे रही है।

बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग भी टेलीसेल्स और ब्रांच सेल्स के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, जिनका मासिक वेतन लगभग 25,000 रुपये होगा।

इसके अलावा, कंपनियां कस्टमर सपोर्ट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एआई, मार्केटिंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स में भी नौकरियां देंगी। कुछ पदों के लिए वेतन पैकेज 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है, जो कंपनी, जॉब प्रोफाइल और उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करता है।

बंगलूरू में 29 और 30 जुलाई को होगी प्लेसमेंट ड्राइव

दूसरी प्लेसमेंट ड्राइव इग्नू रीजनल सेंटर, बंगलूरू (नंबर 222, सिंगेना अग्रहारा विलेज रोड) में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीबीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों के स्नातक और अंतिम सेमेस्टर के छात्र भाग ले सकते हैं।

इन स्किल्स वाले उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

उम्मीदवारों के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा किसी एक दक्षिण भारतीय भाषा का ज्ञान होना वांछनीय है।

साथ ही अभ्यर्थियों में इंटरपर्सनल, न्यूमेरिकल, एनालिटिकल और निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। MS Office, Excel और Word का ज्ञान भी आवश्यक है।

NoBroker में 80 पदों पर भर्ती

बंगलूरू प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान NoBroker कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव के कम से कम 80 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 4.68 लाख रुपये प्रतिवर्ष (CTC) का पैकेज दिया जाएगा।

 

30 और 31 जुलाई को अहमदाबाद में भर्ती

तीसरी प्लेसमेंट ड्राइव अहमदाबाद में 30 और 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। यहां 160 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में Bajaj Finserv, TTEC और Samsung जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। भर्ती कस्टमर सर्विस, चैट सपोर्ट और सेल्स जैसे पदों के लिए होगी।

Bajaj Finserv में कस्टमर एग्जीक्यूटिव के 30 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

TTEC में चैट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 से अधिक पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए HSC, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने वाले, चाहे अनुभवी हों या फ्रेशर, आवेदन कर सकते हैं।

प्लेसमेंट ड्राइव में ये दस्तावेज साथ लाना होगा

इग्नू ने उम्मीदवारों से प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के दौरान निम्न दस्तावेज साथ लाने को कहा है:

  • अपडेटेड रिज्यूमे
  • मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इग्नू पहचान पत्र (ID Card)


इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख और समय पर संबंधित प्लेसमेंट स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed