फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 336 Worker Posts in Unnao District

UP Anganwadi Vacancy 2026: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, उन्नाव में आंगनवाड़ी के 336 पदों पर भर्ती

Thu, 23 Jul 2026 04:05 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 23 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 336 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी पात्र महिलाएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 336 Worker Posts in Unnao District
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उन्नाव जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 336 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती बाल विकास परियोजना के तहत सीधी भर्ती प्रक्रिया से की जाएगी और केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले परियोजनावार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी अवश्य जांच लें। आवेदन करने वाली महिला का संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

मानदंड विवरण
लिंग केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं
शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास
मेरिट का आधार 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन
निवास उम्मीदवार उसी ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी हो, जहां के पद के लिए आवेदन कर रही है

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि ही मान्य होगी।

कुल पदों पर की संख्या

परियोजना का नाम एससी ओबीसी आरक्षित कुल पद
असोहा 7 4 14 25
आभाएँ 7 7 15 29
बंगरमाऊ 4 3 9 16
बिछिया 8 6 19 33
बीघापुर 0 4 9 13
एफ-84 4 3 10 17
गंजमुरादाबाद 3 2 7 12
हसनगंज 1 6 7 14
हिलाउली 2 4 8 14
मियागंज 2 5 8 15
नवाबगंज 4 6 14 24
पूर्वा 1 2 9 12
सिकंदरपुर करण 11 12 23 46
सिकंदरपुर सिरोसी 6 7 12 25
सफीपुर 6 3 9 18
सुमेरपुर 4 4 8 16
उन्नाव शहर 2 2 3 7
- 72 80 184 336

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की रिक्ति चुनें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और निवास संबंधी जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से पहले आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करें।
  • ध्यान रखें कि ऑफलाइन आवेदन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed