सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SBI Apprentice Recruitment 2026 last date; Check vacancy details and stipend

SBI Apprentice Vacancy: एसबीआई में फ्रेशर्स के लिए 7150 नौकरियां; आवेदन करने की आज अंतिम तिथि

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज 7,150 अप्रेंटिस पदों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। स्नातक की डिग्री वाले अभ्यर्थी इस भर्ती मे शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।
 

SBI Apprentice Recruitment 2026 last date; Check vacancy details and stipend
अंतिम तिथि - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। कुल 7,150 रिक्तियां भरी जानी हैं। गौरतलब है कि आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।



आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। बिना ग्रेजुएशन वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 01 अप्रैल 2006 या उससे पहले तथा 02 अप्रैल 1998 या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित भाषा पढ़ी है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹300 तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 60 मिनट में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता तथा तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता से 25-25 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन आईडी बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed