डेली हेल्थ कैप्सूल: आपके डिनर का समय क्या है... स्वस्थ रहने के लिए सही वक्त पर भोजन करना बहुत जरूरी
अगर आपको लेट नाइट डिनर करने की आदत है, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। यह हमें निरोगी बने रहने में मदद करता है, साथ ही इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। डिनर जल्दी करने से पाचन तंत्र को आराम करने का पर्याप्त समय मिल जाता है, जिससे दिन के समय पाचन तंत्र ज्यादा सक्रिय रहकर सुचारू रूप से काम कर पाता है। जैसे-जैसे शाम होती है, पेट और आंतों में एसिड और एंजाइम का स्राव घटने लगता है। यही कारण है कि ज्यादा देर से डिनर करने पर आंत इसे अच्छी तरह पचा नहीं पाता है, जिससे पेट संबंधी कई समस्याएं जैसे- गैस, अपच और कब्ज हो सकती हैं। डिनर जल्दी करने से एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी से जूझने वाले लोगों को काफी राहत मिलती है। इस रोग में छाती के बीच में जलन, बार-बार डकार आना, खांसी और सीने में दर्द होता है।
जल्दी डिनर करने से शरीर को आराम करने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे गहरी नींद आती है। जल्दी भोजन करने से भूख नियंत्रित होती है और आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। सीमित मात्रा में भोजन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
सेहतमंद रहने के लिए डिनर शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कर लेना चाहिए। रात 9 बजे के बाद डिनर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा डिनर और सोने के बीच 3 घंटे का अंतर जरूर हो। -डॉ. अनिल बंसल वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन विज्ञापन