सब्सक्राइब करें

तकिया भी है खतरनाक, बन सकता है इन बीमारियों की वजह

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Pillow Related Disease These Diseases Can Cause due to Pillow including Pimples and Fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोते समय तकिया लगाना आज भले ही लोगों की एक जरूरत बन गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये जितने आरामदेह लगता है, उतना ही खतरनाक भी होता है। ये कई बीमारियों की वजह बन सकता है। अक्सर हम सोचते हैं कि तकिए जल्दी खराब थोड़ी होते हैं और इसीलिए हम सालों तक एक ही तकिये का इस्तेमाल करते रहते हैं। हालांकि ऐसा करना नहीं चाहिए, क्योंकि तकिए की भी एक 'एक्सपायरी डेट' होती है। उसके बाद उसे बदल लेना ही बेहतर होती है, नहीं तो वो कई बीमारियों को घर में ला सकता है और परेशानी खड़ी कर सकता है। 

Pillow Related Disease These Diseases Can Cause due to Pillow including Pimples and Fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर हमारी आदत होती है कि हम सोने से पहले बालों में ढेर सारा तेल लगा लेते हैं और आराम से तकिए के ऊपर सिर रखकर सो जाते हैं, लेकिन हम ये नहीं सोचते कि बालों में लगा वो तेल तकिया भी सोख सकता है। हमें लगता है कि इससे सिर्फ तकिए का खोल (कवर) ही गंदा होता है और उसे निकालकर हम धो देते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। उस तेल को तकिए के अंदर भरा फाइबर भी सोख लेता है और हमेशा इस्तेमाल होने के कारण उसमें माइक्रोब्स यानी सूक्ष्म जीव पनपने लगते हैं। जब हम बार-बार एक ही तकिए पर सोते हैं तो वो सूक्ष्म जीव हमारी सांस के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं और हमें बीमार कर देते हैं। 

Pillow Related Disease These Diseases Can Cause due to Pillow including Pimples and Fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां होती हैं, तब भी हम उसी तकिए का इस्तेमाल करते हैं, जिसका इस्तेमाल हम पहले से करते आ रहे होते हैं। ऐसे में हमारी सांस और नाक से आने वाला पानी और मुंह से निकलने वाला लार हमारे तकिए पर चिपक जाता है और तकिया उसे सोख लेता है, जिससे बीमार करने वाले जीवाणु पैदा हो सकते हैं और हमें कभी भी बीमार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pillow Related Disease These Diseases Can Cause due to Pillow including Pimples and Fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल आ जाते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना तकिया बदल लें, क्योंकि वो तकिया इसकी वजह हो सकता है। दरअसल, जब हम काफी समय से एक ही तकिया इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो धीरे-धीरे वो दब जाता है या फिर अंदर भरे फाइबर की अवस्था बदल जाती है। ऐसे में कभी-कभी हमारे गाल की त्वचा का सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। साथ ही तकिए के अंदर पनप रहे बैक्टीरिया हमारे चेहरे पर हमला कर सकते हैं, जिससे पिंपल्स घटने के बजाए बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Pillow Related Disease These Diseases Can Cause due to Pillow including Pimples and Fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तकिए के अंदर पनप रहे जीवाणुओं से हमें सर्दी-खांसी के अलावा कफ और बुखार आने की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्दन अकड़ने और कंधे में दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि तकिए को अक्सर धूप में सुखाएं, क्योंकि इससे तकिए के अंदर पैदा हुए जीवाणु मर जाएंगे। साथ ही यह भी जरूरी है कि कवर को कम से कम महीने में चार बार बदलें, ताकि उनसे जीवाणु पैदा न हो सकें। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा करके आप उस तकिए को हमेशा इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर होगा कि हर 10-12 महीनों में अपना तकिया बदल लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed