कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुनिया के कई देशों में महीनों से लॉकडाउन लगे हुए हैं, ताकि लोग घरों से न निकलें और वो इस महामारी के शिकार न हों। ऐसे में लोग 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर में ही रहकर ऑफिस का काम भी कर रहे हैं। अब लोग घरों से न निकलकर इस खतरनाक वायरस से तो बच सकते हैं, लेकिन घर में ज्यादा देर तक बैठे रहना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं या बैठकर काम करना मजबूरी है तो संभल जाएं। ये आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे लोगों को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें एक गंभीर बीमारी भी शामिल है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाल ही में जामा आंकोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, देर तक बैठने की आदत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ा देती है। लगातार कई घंटों तक बैठे रहने के दौरान कैंसर का खतरा 82 फीसदी तक ज्यादा होता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
टेक्सस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुसान गिलक्रिस्ट के मुताबिक, यह पहला शोध है जो निश्चित रूप से लगातार बैठे रहने और कैंसर से होने वाली मौत के बीच एक मजबूत संबंध को दर्शाता है। चार साल तक चले इस शोध से पता चला कि उन लोगों में खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो ज्यादा समय बैठे रहते थे। कुल आठ हजार लोगों पर शोध किया गया था और सभी को एक-एक ट्रैकिंग डिवाइस दी गई थी, जिसके जरिये सात दिन तक सभी लोगों के उठने-बैठने और चलने की आदतों को ट्रैक किया गया।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोध के मुताबिक, कैंसर से होने वाली मौतों को स्वस्थ लाइफस्टाइल के द्वारा 50 फीसदी तक रोका जा सकता है। शोध में बताया गया है कि 30 मिनट की हल्की-फुल्की या तेज एक्सरसाइज से कैंसर के इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पार्क में, कमरे में या घर की छत पर एक्सरसाइज करने से आठ फीसदी तक कैंसर कम किया जा सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो वॉकिंग, साइकिलिंग, जॉगिंग या फिर खेलना-कूदना भी कर लें तो आपके लिए ये फायदेमंद साबित हो सकता है।