{"_id":"5bdc9171bdec226993578b95","slug":"diwali-2018-offer-these-five-prasad-to-please-goddess-laxmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2018: माता लक्ष्मी को चाहते हैं खुश करना तो पूजा के समय चढ़ाएं ये 5 प्रसाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
दिवाली 2018: माता लक्ष्मी को चाहते हैं खुश करना तो पूजा के समय चढ़ाएं ये 5 प्रसाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
laxmi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। कभी मां को लाल चुनरी तो कभी धनतेरस पर नया झाड़ू खरीदकर उन्हें अपने घर बुलाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अगर आप भी चाहते हैं कि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो इस दिवाली भूलकर भी पूजा में मां लक्ष्मी को इन पांच प्रसादों का भोग लगाना न भूलें।
Singhara
- फोटो : file photo
सिंघाड़ा
शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी मां को पानी से बहुत प्रेम है। यही वजह है कि उन्हें पानी में उगने वाले फल-फूल बेहद पसंद होते हैं। माना जाता है कि पानी में उगने वाला सिंघाड़ा देवी लक्ष्मी का बेहद प्रिय फल है। इस दिवाली पानी में उगने वाला यह फल देवी लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाएं।

बताशा
ऐसा माना जाता है कि मां को बताशे खूब पसंद हैं। दिवाली पर लड्डू, गुड़ से बनी चीजों के साथ बताशे भी लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं। दिवाली पर इन्हें देवी लक्ष्मी पर चढ़ाने से वह खुश हो जाती हैं।

नारियल
नारियल
नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। नारियल मां लक्ष्मी का भी प्रिय फल होता है। अगर आप दिवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं।

paan
- फोटो : file photo
पान
दिवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व है। कई तरह की पूजा में पान भगवान को अर्पित किया जाता है लेकिन दिवाली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। लक्ष्मी पूजन संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए।