गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आज के समय में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी बढ़ने लगी है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या के प्रमुख लक्षण हैं- चक्कर आना, बेहोशी, थकान, सांस लेने में दिक्कत, आदि। आज हम आपको बताएंगे लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
{"_id":"5f26b6118ebc3e63d25a68ec","slug":"low-blood-pressure-remedies-cure-treatment-at-home-food-to-eat-in-low-bp-problem-low-bp-diet-chart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लो ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान? इन चीजों के सेवन से मिलेगा आराम","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान? इन चीजों के सेवन से मिलेगा आराम
Tue, 04 Aug 2020 09:03 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
बहुत से लोग सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर को ही खतरनाक समझते हैं, परंतु लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनक्का में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मुनक्का
- मुनक्का में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड फ्लो को ठीक रखने में सहायक होते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में मुनक्का को शामिल करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए नमकीन फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नमक
- लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए नमकीन फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए। अधिक सोडियम युक्त चीजों का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाया जा सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में अधिक नमकीन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को बादाम वाले दूध का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बादाम का दूध
- लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को बादाम वाले दूध का सेवन करना चाहिए। बादाम के दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 5-6 बादाम भी खाने चाहिए।
विज्ञापन
तुलसी के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
तुलसी के पत्ते
- तुलसी के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तुलसी के पत्तों में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने में सहायक होते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 5 से 6 तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।