फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर बनाएं उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, देश- दुनिया में प्रसिद्ध है ये मिठाई

Mon, 03 Aug 2020 12:17 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes uttarakhand famous bal mithai recipe in hindi how to make bal mithai at home
। बाल मिठाई उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की मशहूर मिठाई है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

रक्षाबंधन के पावन दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और साथ में मिठाई भी खिलाती है। इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई बनाकर खिला सकती हैं। बाल मिठाई उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की मशहूर मिठाई है। ये मिठाई देश- दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर की चीजों का सेवन कम करने  की सलाह दी जा रही है। आप भी अगर घर पर ही मिठाई बनाने की सोच रही हैं तो आप आसानी से घर में बाल मिठाई बना सकती हैं। आइए जानते हैं बाल मिठाई बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 recipes uttarakhand famous bal mithai recipe in hindi how to make bal mithai at home
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

बाल मिठाई बनाने के लिए सामग्री

  • पिसी हुई चीनी- 500 ग्राम
  • चीनी- 500 ग्राम
  • खोया/मावा- डेढ़ किलो
  • टेट्रिक एसिड- 10 ग्राम
  • दूध- आधा कप
  • खसखस- 50 ग्राम
  • घी- 1/2 चम्मच
  • पानी- 1 लीटर

अगली स्लाइड्स में जानिए बाल मिठाई बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 recipes uttarakhand famous bal mithai recipe in hindi how to make bal mithai at home
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

पहला स्टेप

  • सबसे पहले आपने चाशनी तैयार कर लेनी है। चाशनी तैयार करने के लिए धीमी आंच में एक कड़ाही में चीनी, टेट्रिक एसिड और पानी को उबाल लें। चीनी के घुलने के बाद इसमें दूध डालें। चाशनी को गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद कड़ाही से आधी चाशनी निकाल लें और दूसरे बर्तन में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes uttarakhand famous bal mithai recipe in hindi how to make bal mithai at home
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

दूसरा स्टेप

  • दूसरे स्टेप में आपने चॅाकलेट बर्फी तैयार करनी है। चॅाकलेट बर्फी बनाने के लिए कड़ाही में मावा और चीनी पाउडर डाल दें। इसे आपने धीमी आंच में भूनना है। डार्क ब्राउन होने तक इसे भूनें। मिश्रण के गाढ़ा हो जाने के बाद गहरे तले की थाली लें और उसमें मिश्रण को फैला दें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काटें।
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes uttarakhand famous bal mithai recipe in hindi how to make bal mithai at home
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

तीसरा स्टेप

  • इस स्टेप में आपने बाल दाने बनाने हैं। बाल दाना बनाने के लिए धीमी आंच में एक पैन में बची हुई चाशनी को गर्म कर लें। इस चाशनी में खसखस डालें। जब ये चाशनी पर लपट जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed