रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन मास में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है और अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन भी कराती है। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है और बरसात के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
{"_id":"5f23e06ddc749f42da442521","slug":"raksha-bandhan-2020-healthy-and-tasty-sabudana-recipes-for-monsoon-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं साबूदाने से बनी ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं साबूदाने से बनी ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
Mon, 03 Aug 2020 12:07 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
आप अपने भाई को साबूदाने से बनी चीजें खिला सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबूदाना खिचड़ी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
साबूदाना खिचड़ी
- आप भाई को साबूदाना खिचड़ी बनाकर खिला सकती हैं। साबुदाना खिचड़ी को बनाना भी काफी आसान होता है।
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- साबूदाना- 1 कप
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- उबले और छिलके वाले आलू- ¾ कप
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- भूनी हुई मूंगफली- ½ कप
- हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
- करी पत्ते- 5,6
- चीनी- 2 चम्मच
अगली स्लाइड में जानिए साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि...
साबूदाना खिचड़ी- सांंकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि...
- 1 कप साबूदाने को पानी से धो लें और इसे 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- 4 घंटे बाद इसे पानी से निकाल लें और ड्राई होने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और कुछ देर बाद जीरा भी डाल दें।
- जीरे को अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और मूंगफली मिला लें। इसे 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद इसमें आलू, नमक और चीनी मिलाएं और 2 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें। 2 मिनट बाद इसमें साबुदाना मिला लें और इसे कुछ देर तक भूनें।
- कुछ ही देर में स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली साबूदाना खिचड़ी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
- हरियाली साबूदाना खिचड़ी
हरियाली साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
- साबूदाना- 1 कप
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- उबले और छिलके वाले आलू- ¾ कप
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- भुनी हुई मूंगफली- ½ कप
- हरी मिर्च, बारीक कटी हुई- 2 छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 5 से 6
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
हरियाली पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- धनिया- 1 कप
- हरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
अगली स्लाइड में जानिए हरियाली साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि...
विज्ञापन
हरियाली साबूदाना खिचड़ी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हरियाली साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि...
- सबसे पहले 1 कप साबूदाने को पानी से धो लें और 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- एक पैन में तेल गरम कर लें और सफेद मूंगलफली के दानों को धीमी आंच में फ्राई करें।
- मूंगलफली के दानों को फ्राई करने के बाद मिक्सी में डालकर पीस लें।
- अब मूंगलफली के पाउडर को साबूदाने में मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और 1/4 कप कच्ची मूंगफली को हल्का पका लें।
- इसके बाद इसमें जीरा, करी पत्ते और आलू मिला लें और इसे 1 मिनट तक पका लें।
- अब इसमें धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट मिला लें।
- इसके बाद इसमें साबूदाना भी डाल दें।
- अब इसे 2 मिनट तक अच्छे से ढककर पका लें।
- इसके ऊपर नींबू का रस मिला लें।
- अब इसे एक सर्विंग बाउल में सर्व कर लें।