फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं बिहार की पारंपरिक मिठाई "चंद्रकला", 30 से 35 मिनट में हो जाएगी तैयार

Mon, 03 Aug 2020 12:07 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan recipes bihar famous traditional sweet chandrakala recipe in hindi how to make chandrakala mithai
चंद्रकला काफी स्वादिष्ट मिठाई होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

अगर आप सोच रही हैं कि इस रक्षाबंधन मीठे में क्या बनाया जाए तो आप मीठे में बिहार की पारंपरिक मिठाई चंद्रकला बना सकती हैं। बिहार में चंद्रकला मिठाई आसानी से हर चौक- चौराहे और गली- मोहल्ले में मिल जाती है। चंद्रकला काफी स्वादिष्ट मिठाई होती है। इस मिठाई को आसानी से घर में बनाया जा सकता है।

इस मिठाई को बनाने में लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगता है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए भी बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं घर में चंद्रकला मिठाई बनाने की विधि...

raksha bandhan recipes bihar famous traditional sweet chandrakala recipe in hindi how to make chandrakala mithai
चंद्रकला मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

चंद्रकला मिठाई बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा-300 ग्राम
  • चीनी-3 कप
  • खोया-150 ग्राम
  • इलाइची पाउडर-1 चम्मच
  • सूजी-70 ग्राम
  • घी-3 चम्मच
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ)-2 चम्मच 
  • बादाम पाउडर-2 चम्मच
  • तेल-2 कप 

अगली स्लाइड्स में जानिए चंद्रकला मिठाई बनाने की विधि...

raksha bandhan recipes bihar famous traditional sweet chandrakala recipe in hindi how to make chandrakala mithai
चंद्रकला मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 1

  • पहले स्टेप में आपने खोया और सूजी को भून लेना है। खोया और सूजी को भूनने के बाद किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें बादाम पाउडर, चीनी पाउडर और इलाइची पाउडर मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan recipes bihar famous traditional sweet chandrakala recipe in hindi how to make chandrakala mithai
चंद्रकला मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 2

  • एक अलग बर्तन में मैदा और घी मिला लीजिए और इसे अच्छे से गुथ लीजिए। गुथने के बाद इसे कुछ देर के लिए गिले कपड़े से ढ़ककर रख दीजिए। 15 मिनट बाद इस आटे को पूड़ी की तरह बेल लीजिए और इसके ऊपर तैयार मिश्रण को डाल लीजिए। इसके बाद इसे हाथों से गुजिया की तरह डिजाइन में तैयार करें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर लें और इसमें आपने मिश्रण से जो गुजिया की तरह डिजाइन बनाए हैं उन्हें डाल दें।
विज्ञापन
raksha bandhan recipes bihar famous traditional sweet chandrakala recipe in hindi how to make chandrakala mithai
चंद्रकला मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 3

  • एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। चाशनी थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए। इसके बाद फ्राई की हुई चंद्रकला मिठाई को 2 मिनट के लिए चाशनी में डाल दें। 2 मिनट बाद आप इसे बाहर निकालकर सर्व कर सकती हैं। आप इसके ऊपर रबड़ी भी डाल सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed