फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: इस रक्षाबंधन भाई को खिलाएं "लौकी की बर्फी", सेहत के लिए भी फायदेमंद

Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india lauki ki barfi bottle gourd burfi recipe raksha bandhan recipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई को मीठाई भी खिलाती है। अभी भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है, जिस वजह से बाहर की चीजों का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आमतौर पर रक्षाबंधन पर बाजार में तरह- तरह की मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं। परंतु इस समय कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को घर में "लौकी की बर्फी" बनाकर खिला सकते हैं। लौकी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं घर में "लौकी की बर्फी" बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 rakhi festival in india lauki ki barfi bottle gourd burfi recipe raksha bandhan recipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • कंडेन्स मिल्क- 500 ग्राम  
  • मिल्क मेड
  • बादाम फ्लैक्स- एक चौथाई कप 
  • घी-दो से तीन चम्मच
  • दूध-आधा कप 
  • इलाइची पाउडर
  • छह से सात बारीक कटे पिस्ते

अगली स्लाइड्स में जानिए लौकी की बर्फी बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 rakhi festival in india lauki ki barfi bottle gourd burfi recipe raksha bandhan recipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पहला स्टेप

  • सबसे पहले लौकी को छिल लें और ढाई से तीन इंच के टुकड़ों में काट लें। बीज वाले गुदे का इस्तेमाल न करें। इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें और छलनी में डालकर निचोड़ कर इसका पानी अलग कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india lauki ki barfi bottle gourd burfi recipe raksha bandhan recipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपने एक पैन में आधा कप दूध डालना है और लौकी को 5 से 6 मिनट मध्यम आंच में पकने देना है। 5 मिनट बाद इसको हल्का घुमा लें और फिर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। जह यह थोड़ी नरम हो जाए तो दो चम्मच घी डाल दें। अब आपने कंडेन्स मिल्क को इसमें मिक्स कर देना है। घी डालने के बाद आंच को तेज कर दें और 7 मिनट तक इसे पकाएं। इसे आपने गाढ़ा होने तक पकाना है। फिर इसमें इलाइची पाउडर और बादाम फ्लेक्स डाल दें। जब ये हल्का गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो आंच को मध्यम कर दें और अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं।
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india lauki ki barfi bottle gourd burfi recipe raksha bandhan recipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

तीसरा स्टेप

  • मिश्रण को खोये जैसा गाढ़ा होते ही गैस को बंद कर दें। इसके बाद एक प्लेट पर अच्छी तरह से घी लगाएं। अब बर्फी के मिश्रण को प्लेट में डालकर इसको कुछ देर जमने के लिए रख दें। बर्फी के ऊपर बादाम प्लेक्स और बारीक पिस्ते डाल दें। एक से दो घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed