फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: भाई को खिलाएं स्वादिष्ट चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, 20 से 25 मिनट में हो जाती है तैयार

Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
happy raksha bandhan 2020 chocolate dry fruit barfi recipe at home in hindi raksha bandhan dishes recipes
आप भाई के लिए स्वादिष्ट "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बना सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई को कुछ मीठा भी खिलाती है। आमतौर पर रक्षाबंधन के दिन बाजार में कई तरह की मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं, परंतु इस बार कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

अगर आप ये सोच रही हैं कि इस रक्षाबंधन भाई को मीठे में क्या खिलाएं जाए तो आप भाई के लिए स्वादिष्ट "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बना सकती हैं। घर में "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बर्फी को आसानी से बनाया जा सकता है। लगभग 20 से 25 मिनट में "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते है "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बनाने की विधि...

happy raksha bandhan 2020 chocolate dry fruit barfi recipe at home in hindi raksha bandhan dishes recipes
चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • घी-50 ग्राम
  • कोकोनट पाउडर-20 ग्राम
  • मिल्क चॉकलेट-50 ग्राम
  • दूध-2 कप
  • बादाम-1/2 कप (कटे हुए) 
  • काजू-1/2 कप (कटे हुए)
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • चीनी-1 कप
  • अखरोट-1/2 कप (कटे हुए)
  • पिस्ता-1/2 चम्मच (कटे हुए)

अगली स्लाइड्स में जानिए चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी बनाने की विधि...

happy raksha bandhan 2020 chocolate dry fruit barfi recipe at home in hindi raksha bandhan dishes recipes
चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 1

  • चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गरम कर लें और उसमें 2 चम्मच घी और कोकोनट पाउडर डाल दें। कुछ समय बाद इसमें दूध डालें और 5 से 6 मिनट तक अच्छे से पका लें। आपने इसे चलाते रहना है नहीं तो ये निचे से जल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy raksha bandhan 2020 chocolate dry fruit barfi recipe at home in hindi raksha bandhan dishes recipes
चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 2

  • इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और 5 से 6 मिनट तक अच्छे से पकने दें। 6 मिनट बाद इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
विज्ञापन
happy raksha bandhan 2020 chocolate dry fruit barfi recipe at home in hindi raksha bandhan dishes recipes
चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 3 

  • 3 मिनट बाद इसे किसी बर्तन में निकालकर अच्छे से फैला लें। इसके बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर बाद इसे फ्रिज से निकाल लें। 3 स्टेप्स में स्वादिष्ट चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed