फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं बेसन के मालपुए, भाई को आएंगे पसंद

Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes besan malpua recipe at home in hindi
मालपुए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

त्योहार में लगभग हर घर में मिठाई बनती है या बाजार से लाई जाती है। देश- दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है जिस वजह से बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है।



रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और मिठाई खिलाती है। अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार भाई को मीठे में क्या खिलाया जाए तो आप अपने भाई को बेसन से बने मालपुए बनाकर खिला सकती हैं। घर पर बेसन के मालपुए बनाना काफी आसान है और मालपुए आपके भाई को भी पसंद आएंगे। आइए जानते हैं स्वादिष्ट बेसन के मालपुए बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 recipes besan malpua recipe at home in hindi
मालपुए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बेसन के मालपुए बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बेसन-1 कप
  • सौंफ पाउडर-1 चम्मच
  • इलाइची पाउडर- 1/4 चम्मच
  • नारियल का बुरादा- 1 चम्मच
  • चीनी- 1/2 कप
  • दूध- 1/2 कप
  • घी- तलने के लिए
  • गार्निशिंग के लिए- बारीक कटा हुआ बादाम और पिस्ता 

अगली स्लाइड्स में जानिए बेसन के मालपुए बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 recipes besan malpua recipe at home in hindi
मालपुए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 1

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध और चीनी मिलाकर 1 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद एक थाली में बेसन छान लें और उसमें सौंफ, इलाइची पाउडर और नारियल का बुरादा मिला लें। 1 घंटे बाद चीनी- दूध के मिश्रण को बेसन में डाल दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ये मिश्रण ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए और ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes besan malpua recipe at home in hindi
मालपुए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 2

  • इसके बाद कड़ाई में घी को गर्म करें। घी के गर्म हो जाने के बाद आंच को मध्यम कर दें और कड़छी से बेसन का पेस्ट लेकर उसे पूरी के आकार में गोलाई में फैला लें और कड़ाई में डाल दें।
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 recipes besan malpua recipe at home in hindi
मालपुए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 3

  • मालपुए को उलट- पलट कर अच्छे से तलें। आपने लाल होने तक मालपुए को तलना है। इसके बाद एक प्लेट में मालपुए को रखें और बादाम और पिस्ता से गर्निश करने के बाद सर्व करें। आप मालपुए के ऊपर रबड़ी भी डाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed