ईद मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार है। ईद पर कुछ न कुछ मीठा भी बनाया जाता है। अगर आप ये सोच रही हैं कि इस बार ईद पर मीठे में क्या बनाया जाए तो इस बार आप ईद के मौके पर घर में केसरी फिरनी बना सकती हैं। मुस्लिम परिवार में खुशी के मौको पर केसरी फिरनी बनाई जाती है। मुस्लिम समाज में लगभग हर पार्टी और फंक्शन में केसर फिरनी को शामिल किया जाता है।
{"_id":"5f22ca398ebc3e63d35261e7","slug":"kesar-phirni-recipe-in-hindi-how-to-make-kesar-phirni-at-home-eid-recipes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Recipe: ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट \"केसर फिरनी\", जानिए रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Eid Recipe: ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट "केसर फिरनी", जानिए रेसिपी
Sat, 01 Aug 2020 09:26 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
केसर फिरनी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसर फिरनी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
केसर फिरनी बनाने के लिए सामग्री
- बासमती चावल-1 कप (दरदरा पिसा हुआ)
- दूध-1 लीटर
- केसर- 1 चुटकी
- चीनी-100 ग्राम
- इलाइची पाउडर-1 चम्मच
- काजू-2 चम्मच
- पिस्ता-2 चम्मच (काजू और पिस्ता बारीक कटे हुए होने चाहिए)
- गुलाब जल- 1 बूंद
अगली स्लाइड्स में जानिए केसर फिरनी बनाने की विधि...
केसर फिरनी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 1
- सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें बासमती चावल डाल दें और मध्यम आंच में लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएं। आपको इसे बीच- बीच में चलाते रहना होगा, नहीं तो ये नीचे से जलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केसर फिरनी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 2
- 7 से 8 मिनट बाद जब ये पक जाए तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालें। इसे चीनी घुलने तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें एक बूंद गुलाब जल डाल दिजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
विज्ञापन
केसर फिरनी- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 3
- अब इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग बर्तन में निकाल लीजिए और इसके ऊपर केसर डाल लिजिए। आप इसके ऊपर काजू-पिस्ता भी डाल सकती हैं।