त्योहार का मजा मीठे के बिना बेकार है। लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन बाजार से मिठाई नहीं खरीदना चाहती। तो इस समस्या का समाधान है ये शानदार डेजर्ट। जो बनाने में आसान होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है। साथ ही ये आपके भाई को जरूर पसंद आएगा। तो इस रक्षाबंधन अपने भाई को अपने हाथों से बनीं ये टेस्टी मिठाई खिलाएं। इसके आगे बाहर की मिठाई का स्वाद भी फीका पड़ जाएगा।
Raksha Bandhan 2020: भाई के लिए बनाएं ब्रेड चमचम, मुंह में घुल जाएगी इसकी मिठास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो इस रेसिपी को ब्रेड चमचम कहा जाता है। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे ब्रेड खोवा रोल भी बोल सकते हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने में किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी और इसे कैसे बनाया जाए। आगे की स्लाइड में ब्रेड चमचम बनाने का तरीका।
चार ब्रेड स्लाइस, एक कटोरी खोवा, एक बड़ी कटोरी दूध, एक कप चीनी का बुरादा, ऑरेंज फूड कलर, पांच से छह काजू, बादाम बारीक कटे हुए, इलायची पाउडर, छोटी कटोरी नारियल का बुरादा, आधा कप पानी, घी तलने के लिए।
सबसे पहले धीमी आंच पर पैन गर्म कर उसमें चीनी और पानी मिलाकर उबाल लें। एक तार की चाशनी बनाकर गैस बंद कर दें। ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर लें। अब एक पैन पर खोवा को भूनकर उसमें फूड कलर डाल दें। खोवा को ठंडा कर उसमें चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर छोटे-छोटे अंडाकार देकर अलग रख दें।
अब थोड़े से दूध को गहरे बर्तन में डाल दें। ब्रेड को हाथों में लेकर इसे दूध में डुबोकर निकाल लें। इसे अच्छे से निचोड़कर उसमें खोवे के बॉल्स को रोल बना लें। ये रोल उसी तरह से बनाएं जैसे ब्रेड रोल के लिए बनाया जाता है। अब कढ़ाही में घी गरम कर इन्हें सुनहरा होने तक तल लें। फिर गर्म चाशनी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें। तैयार है आपका ब्रेड खोवा रोल। आप चाहे तो इसे गर्मागर्म सर्व करें या फिर ठंडा कर। ये दोनों तरीके से स्वादिष्ट लगेगा।