सावन शुरू होते ही त्योहारों का दौर भी शुरू हो जाता है। हर दिन किसी न किसी त्योहार की वजह से बाजार से मिठाईयों को खरीदना पड़ता है। लेकिन अगर आप कोरोना के डर से बाहर से मिठाई लाना नहीं चाहते तो ये मिठाई बहुत काम की है। बॉम्बे या कराची हलवा, इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
{"_id":"5f12dd558ebc3e637e5c70d9","slug":"this-festive-season-make-bombay-halwa-in-home-with-this-easy-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर बनाएं ये शानदार मिठाई, नही पड़ेगी त्योहारों में हलवाई के यहां जाने की जरूरत","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर बनाएं ये शानदार मिठाई, नही पड़ेगी त्योहारों में हलवाई के यहां जाने की जरूरत
Thu, 30 Jul 2020 09:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
मिठाईयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
karachi halwa
- फोटो : instagram
कराची हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
कार्न फ्लोर- 1 कप
चीनी- 2 कप
काजू- आधा कप
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
टाटरी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
छोटी इलाइची- 4-5 नग
घी- 1/2 कप
खाने वाला रंग- 2 चुटकी
कार्न फ्लोर- 1 कप
चीनी- 2 कप
काजू- आधा कप
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
टाटरी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
छोटी इलाइची- 4-5 नग
घी- 1/2 कप
खाने वाला रंग- 2 चुटकी
karachi halwa
- फोटो : instagram
कराची हलवा बनाने की विधि
- कराची हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर में पानी डालकर अच्छी तरह से घोल लें।
- अब आप एक साइड काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची को छीलकर पीस लें।
- अब एक पैन में चीनी और तीन चार कप पानी डालकर गर्म होने दें।
- जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो चाश्नी में कार्न फ्लोर का घोल डालें। धीमी आंच पर इसे पकने दें।
- ध्यान रखें घोल को चलाते रहें। दस से पंद्रह मिनट बाद हलवा गाढ़ा और ट्रांस्पैरेंट हो जाएगा।
- अब हलवे में घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें टाटरी डालें।
- अब थोड़ा सा घी डालें। हलवे को चलाते रहे जब तक इसमें घी अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
- अब एक कटोरी में एक चम्मच कलर का घोल बना लें और इसे हलवे में मिला दें।
- इसके साथ ही काजू और इलायची मिलाएं। हलवा तब तक चलाते रहे जब तक ये जमने जैसा न हो जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे में घी लगाकर सतह को चिकना कर लें।
- हलवे को ट्रे में फैला लें। इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालें।
- कराची हलवा बनकर तैयार है। इसे आप अपने मनचाहे आकार में काट कर एयर टाइट डब्बे में रख लें। ये लगभग 15 दिन तक आराम से स्टोर की जा सकती है।