{"_id":"5f0082d5d986db4e28711b04","slug":"know-the-right-way-and-right-time-to-eat-fruit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या है फल खाने का सही तरीका और सही समय जिससे मिले फलों का पूरा फायदा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
क्या है फल खाने का सही तरीका और सही समय जिससे मिले फलों का पूरा फायदा
फल खाना सभी को पसंद भी होता है और फायदेमंद भी, लेकिन हमें फल को खरीदने समय सावधानी का आवश्यकता होती है। साथ ही फल खाते समय यह भी ध्यान रखना जरुरी होता है कि कब, क्या और किस तरह इनका सेवन करना चाहिए ताकि हमारे शरीर को फलों का पूरा फायदा मिल सके....
2 of 5
मौसम के हिसाब से खरीदे फल
फलों हमेशा मौसम के हिसाब से खरीदना ही अच्छा रहता है। क्योंकि आजकल बिना मौसम के भी हर सब्जी और फल मार्केट में मिल जाते हैं लेकिन बाजार में स्टोर किए हुए फल और सब्जियां सही नहीं रहते हैं। क्योंकि स्टोर करने से इनकी गुणवत्ता में फर्क आ जाता है। इसलिए ये फल और सब्जियां आपको लाभ नहीं देते हैं।
3 of 5
हमेशा ताजे फल खाएं
हमेशा ताजे फलों का सेवन करना चाहिए,कभी-कभी हम फलों को लाकर रख देते हैं लेकिन उनका सेवन कई दिनों के बाद करते हैं। फलों को कई दिन रखकर खाने से कुछ नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन इससे हमें फल खाने का पूरा फायदा नहीं मिलता है। क्योंकि फल रखें हुए फलों का पोषण क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुछ फलों को छलके समेत ही खाना चाहिए
- फोटो : pixa
कुछ फलों छिलके के साथ ही खाना अच्छा रहता है। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। क्योंकि इन फलों के छिलके फाइबर होता हैं, जिससे हमारे शरीर को पोषण प्राप्त होता है। फलों को हमेशा धोकर साफ करके ही खाना चाहिए।
फलों में काला नमक लगाकर खाना चाहिए इससे फलों का स्वाद तो अच्छा लगता ही है, साथ ही हमारी पाचनक्रिया भी बेहतर होती है। काला नमक हमारे पेट को साफ करने में सही रहता है। फलों से मिलने वाले फाइबर पेट में जमा गंदगी को साफ होती है।
विज्ञापन
5 of 5
फल खाने का सही समय (सांकेतिक तस्वीर)
फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद लंच से पहले का होता है। इसके अलावा आप दोपहर के खाने और रात के भोजन के बीच में जो समय का अंतराल होता है उसमें भी फल खा सकते हैं। लेकिन फलों को कभी भी खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद खाना सही नहीं रहता है। फल हमेशा दिन में या सुबह में खाएं क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर होती है। जो हमें ऊर्जा प्रदान करती है। रात को सो जाने की वजह से हम इस ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण बार-बार हमारी नींद में बाधा पड़ती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।